ये शफ़क़ पिघले हुए सोने की गोया कान है
जिस तरफ़ देखो सुनहरे रंग का तूफ़ान है
अर्श से ता-फ़र्श छाई है गुलाबी रौशनी
उफ़ छिड़क दी किस ने आलम पर शराब-ए-ज़िंदगी
हो रही हैं सफ़्हा-ए-आलम पर रंग-आमेज़ियाँ
बन गया सारा जहान-ए-सादा इक रंगीं जहाँ
जा रहा है क़ाफ़िला रंगीनियों नूरों का ये
बह रहा है या सफ़ीना चर्ख़ पर हूरों का ये
ये सुनहरी कौन बस्ती है नहीं चलता पता
कह रहा है दिल जज़ीरा तो नहीं ये ख़ुल्द का
हुस्न मस्ती-ज़ा कुछ ऐसा छा रहा है दहर पर
दिल से मैं हूँ बे-ख़बर तो दिल है मुझ से बे-ख़बर
ख़ुल्द का ज़र्रीं समुंदर मौजज़न है चर्ख़ पर
या जवाहर का ज़ख़ीरा आ रहा है ये नज़र
जिस तरफ़ देखो ज़मीं ता-आसमाँ है सुर्ख़-पोश
इक ज़मीन-ओ-आसमाँ क्या कुल जहाँ है सुर्ख़-पोश
ये तहय्युर-ज़ा नज़ारे ये सुहानी रंगतें
क्या उतर आई हैं गर्दूं से ज़मीं पर जन्नतें
काश इस दिलचस्प-तर दुनिया में खो जाए 'शमीम'
काश इन रंगीनियों में जज़्ब हो जाए 'शमीम'








