शगुफ़्ता हो के बैठे थे वो अपने बे-क़रारों में

सफ़ीर बिलग्रामीसफ़ीर बिलग्रामी

1 min read · 12.4K reads

शगुफ़्ता हो के बैठे थे वो अपने बे-क़रारों में

तड़प बिजली की पैदा हो गई फूलों के हारों में

किया अंधेर अपने रंज ने उन की कुदूरत ने

बुझी शम-ए-मोहब्बत हाए दो दिल के ग़ुबारों में

शब-ए-फ़ुर्क़त को ज़ाहिद से सिवा मर-मर के काटा है

करे मशहूर हम को भी ख़ुदा शब-ज़िंदा-दारों में

ये किस ने कुश्ता-ए-तेग़-ए-तबस्सुम कर दिया मुझ को

मुबारकबाद का ग़ुल हो रहा है सोगवारों में

वो इशरत जिस का सब सामाँ है दिल में हो नहीं सकती

मिरी मजबूरियों को देखिए उन इख़्तियारोंं में

हमें वो ढब जो आ जाता तुम्हीं पर आज़माते हम

दिल-ए-उश्शाक़ तुम क्या कह के लेते हो इशारों में

'सफ़ीर' अब बस करो कब तक सर-ए-शोरीदा ज़ानू पर

ग़ज़ल की फ़िक्र क्यूँ कर हो सकेगी इंतिशारों में

सफ़ीर बिलग्रामी
About the poet

सफ़ीर बिलग्रामी

उपनाम : 'सफ़ीर' मूल नाम : सैयद फ़रज़न्द अहमद जन्म : बिलग्राम, उत्तर प्रदेश सैयद फ़रज़न्द अहमद साहित्य में सफ़ीर बिलग्रामी के नाम से जाने गए। उनकी किताब जलवा-ए-ख़िज़्र , आब-ए-हयात पर स्वस्थ आलोचना की वजह से यादगार है। उपन्यास जौहर-ए-मक़ालात (तीन खंडों में) भी उनकी अद…

View profile & all 2 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like