वो तो आईना-नुमा था मुझ को

शबनम शकीलशबनम शकील12 Sept 1942 – 2 Sept 2013

1 min read · 12.4K reads

वो तो आईना-नुमा था मुझ को

किस लिए उस से गिला था मुझ को

दे गया उम्र की तन्हाई मुझे

एक महफ़िल में मिला था मुझ को

ता मुझे छोड़ सको पतझड़ में

इस लिए फूल कहा था मुझ को

तुम हो मरकज़ मेरी तहरीरों का

तुम ने इक ख़त में लिखा था मुझ को

मैं भी करती थी बहारों की तलाश

एक सौदा सा हुआ था मुझ को

अब पशीमान हैं दुनिया वाले

ख़ुद ही मस्लूब किया था मुझ को

अब धड़कता है मगर सूरत-ए-दिल

ज़ख़्म इक तुम ने दिया था मुझ को

शबनम शकील
About the poet

शबनम शकील

उपनाम : 'shabnam' मूल नाम : शबनम आबिद अली जन्म : 12 Mar 1942 | लाहौर, पंजाब निधन : 02 Mar 2013 संबंधी : सय्यद आबिद अली आबिद (पिता)

View profile & all 53 Poems / Stories