सफ़र की आख़िरी मंज़िल के राहबर हम हैं

शबनम शकीलशबनम शकील12 Sept 1942 – 2 Sept 2013

1 min read · 12.5K reads

सफ़र की आख़िरी मंज़िल के राहबर हम हैं

हमारे साथ चलो गर्द-ए-रहगुज़र हम हैं

लिखी हैं चेहरों पे जो सुर्ख़ियाँ पढ़ो उन को

ख़बर हो आम कि दुनिया से बा-ख़बर हम हैं

अकेला-पन हमें महसूस कब हुआ अब तक

कि दश्त दश्त हैं लेकिन नगर नगर हम हैं

घनेरे साए न ढूँडो यहीं पे दम लो ज़रा

कि जिस की छाँव में ठंडक है वो शजर हम हैं

समुंदरों से कहो वो सिमट के आ जाएँ

कि इस जहाँ में अकेले ही कूज़ा-गर हम हैं

वो ख़ूब शख़्स है देखा है मिल के हम ने उसे

मगर है ये भी हक़ीक़त कि ख़ूब-तर हम हैं

शबनम शकील
About the poet

शबनम शकील

उपनाम : 'shabnam' मूल नाम : शबनम आबिद अली जन्म : 12 Mar 1942 | लाहौर, पंजाब निधन : 02 Mar 2013 संबंधी : सय्यद आबिद अली आबिद (पिता)

View profile & all 53 Poems / Stories