क्यूँ ढूँढती रहती हूँ उसे सारे जहाँ में

सबा नुसरतसबा नुसरत

1 min read · 12.4K reads

क्यूँ ढूँढती रहती हूँ उसे सारे जहाँ में

वो शख़्स कि रहता है मिरे दिल के मकाँ में

मैं वो नहीं कहते हैं जो कुछ और करें और

जो कुछ है मिरे दिल में वही मेरे बयाँ में

या-रब तिरी रहमत जो कभी जोश में आए

मैं सोच भी पाऊँ न कभी वहम-ओ-गुमाँ में

क्या ज़िक्र कि इस ज़ीस्त में कुछ खोया कि पाया

अब कुछ भी तो रक्खा नहीं इस सूद ओ ज़ियाँ में

मसरूफ़ हूँ इतनी कि तवज्जोह नहीं देती

देता है सदा कोई मुझे क़र्या-ए-जाँ में

वो संग कभी मोम की सूरत बने 'नुसरत'

अब इतना असर लाऊँ कहाँ अपनी ज़बाँ में

सबा नुसरत
About the poet

सबा नुसरत

View profile & all 4 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like