काली कली

Saadat Hasan MantoSaadat Hasan Manto11 May 1912

12 min read · 12.8K reads

जब उस ने अपने दुश्मन के सीने में अपना छुरा पैवस्त किया और ज़मीन पर ढेर होगया। उस के सीने के ज़ख़्म से सुर्ख़ सुर्ख़ लहू का चशमा फूटने लगा और थोड़ी ही देर में वहां लहू का छोटा सा हौज़ बन गया। क़ातिल पास खड़ा उस की तामीर देखता रहा था। जब लहू का आख़िरी क़तरा बाहर निकला तो लहू की हौज़ में मक़्तूल की लाश डूब गई और वो फिर से उड़ गया।

थोड़ी देर के बाद नन्हे नन्हे परिंदे उड़ते, चूं चूं करते हौज़ के पास आए तो उन की समझ में न आया कि उन का बाप ये लाल लाल पानी का ख़ूबसूरत हौज़ कैसे बन गया। नीचे तह में एक क़तरा ख़ून अपने लहू की आख़िरी बूँद जो उस ने चोरी चोरी अपने दल के खु़फ़िया गोशे में रख ली थी तड़पने लगी। उस का ये रक़्स ऐसा था जिस में ज़र्क़-बर्क़ पिशवाज़ों का कोई भड़कीला-पन नहीं था, मासूम बच्चे के से चहल थे। वो उछल कूद रही थी और अपने दिल ही में ख़ुश हो रही थी। उस को इस बात का होश ही नहीं रहा था कि वो चार चिड़ियां जो हौज़ के ऊपर बे-क़रारी से फड़ फड़ाती दायरा बनाती उड़ रही हैं उन के दिल हांप रहे हैं और बहुत मुम्किन है वो हाँपते हाँपते उन के सीनों से उछल कर हौज़ में गिर पड़ें। वो अपनी ख़ुशी में मस्त थी।

ऊपर उड़ी हुई चिड़ियों में एक चिड़िया ने जो शक्ल-ओ-सूरत के एतबार से चिड़ा मालूम होता था कहा “तुम रो रही हो?”

चिड़िया ने अपनी उड़ान हल्की कर दी, चुनांचे तेज़ हवा में लुढ़कते हुए उस ने अपने नन्हे से नरम-ओ-नाज़ुक और रेशम जैसे पर को अपनी चोंच से फुला कर अपनी एक आँख पोंछी और जल्दी से अपने दूसरे परों के अंदर उस आँसू आलूद परी को छुपा लिया। दूसरी आँख के इस जल दीप को उस ने ऐसे ही नन्हे से मख़मलीं पर से फूंक मारी, वो फ़ौरन राख बन कर हौज़ की सुर्ख़ आँखों में सुरमे की तहरीर बन कर तैरने लगी।

हौज़ की ये तबदीली देख कर बाक़ी तीन चिड़ियों ने पलट कर चौथी चिड़िया की तरफ़ देखा और आँखों में उस की सरज़निश की और एक दम अपने सारे पर समेट लिए और चश्म-ए-ज़दन में वो हौज़ के अंदर थीं हौज़ का लाल लाल पानी एक लहज़े के लिए थरथरा उठा। उस ने ज़बरदस्ती उन की बंद चोंचों में अपनी बड़ी चोंच से अपने ख़ून की एक एक बूँद डालने की कोशिश की, जिस तरह माँ बाप अपने प्यारे बच्चों के हलक़ में चमचों के ज़रिये से दवा टपकाते हैं, मगर वो ना खुलीं

वो समझ गया कि इस का क्या मतलब है चुनांचे उस की आँखों से उतना ही सफ़ैद पानी बह निकला जितना इस हौज़ में लाल था जो वो क़ातिल इस एक लाल बूँद के बग़ैर, जो उस के ऊपर उड़ रही थी और इस सफ़ैद पानी समेत, जो वो उस के वजूद में छोड़ गया था।

उस ने ये सफ़ैद आँसू और बहाने चाहे मगर वो बिलकुल ख़ुश्क थे। एक सिर्फ़ उस की आँखों की बसारत बाक़ी थी वो उसी पर क़ाने होगया उस ने देखा कि उस के हौज़ के पानी का रंग बदल रहा है। उस के लिए ये बड़ी तकलीफ़-देह बात थी कि जब क़त्ल नहीं किया गया था। क़त्ल के बाद तो उस ने सुना था कि सफ़ैद से सफ़ैद ख़ून भी जीता जागता सुर्ख़ हो जाता है।

दिन ब-दिन हौज़ का पानी नई रंग इख़्तियार करने लगा शुरू शुरू में तो वो गर्मगर्म सुर्ख़ क़ुर्मुज़ी था। थोड़ी देर में भूसला-पन उस में पैदा होने लगा ये तबदीली बड़ी सुस्त रफ़्तार थी।

उस ने सुना था कि क़ुदरत अटल है वो कभी तबदील नहीं होती। वो सोचता कि ये क़ुदरत कैसी है जो उस की अपने अनासिर से तख़लीक़ की हुई चीज़ को टुकड़े टुकड़े कर के अब उसे किसी तस्वीर-साज़ की प्लेट बना रही है जिस पर वो एक मर्तबा साफ़ और शुद्ध रंग लगा कर फिर उस पर सैंकड़ों दूसरे रंगों की तहें चढ़ा देता है और बहुत मसरूर होता है इस में मसर्रत अंगेज़ बात ही क्या है और इस बात के लिए कि एक बे-गुनाह को क़त्ल करवा देना ? ये और भी ज़्यादा अजीब है।

मैं अगर अपने क़ातिल की जगह होता तो क्या करता ? हाँ क्या करता?

उसे अपने हाथों से नुक़रई तारों वाला हार पहनाता ज़र-बफ़्त की उस की उचकन हो, होख़ सर-तले दार दस्तार और उस ताइर-ताज़ी पर सवार जिस पर ज़र-बफ़्त की झूल हो और वो उस पर सवार हो कर क़ुदरत बानो को दुल्हन बना कर घर लाने के लिए रवाना हो जाये। उस के जल्व में सिर्फ़ उस के ख़ून के क़तरे हूँ।

वो सोचता कितनी शानदार सवारी होती जो आज तक किसी को भी नसीब नहीं हुई। वो एक बहुत ऊंचे दरख़्त पर अपना घोंसला बनाता जिस में हुजल-ए-उरूसी को बिठाता। उस का चेहरा हया के बाइस रंग बिरंग के परों के घूंघट की ओट में होता। वो उस निक़ाब को बहुत हौलेहौले उठाता। जूं जूं निक़ाब ऊपर उठती, उस का दिल नफ़रत-ओ-हक़ारत से लबरेज़ होता जाता। उस के इंतिक़ामी जज़्बे की आग और ज़्यादा तेज़ होती जाती जैसे उस की नक़ाब के परास पर तेल निचुड़ रहे हों लेकिन वो इस जज़्बे को अपने दिल में वहीं दबा देता जैसे वो मुरझाए हुए फूलों की रूखी सूखी और बे-कैफ़ पत्तियां हैं जिन्हें कई नन्ही नन्ही नाग सपनियों ने फूंकें मार मार कर डस दिया हो।

शब-ए-उरूसी में उस ने अपनी दुलहन से बड़ी प्यार और मुहब्बत भरी बातें कीं, ऐसी बातें जिन को सुनने के बाद सब परिन्दों ने मुत्तफ़िक़ा तौर पर ये फ़ैसला किया कि ये ऐसा कलाम है जो अगर फ़रिश्ते और हूरें भी अपने साज़ों पर गाएँ तो ख़ुद को आजिज़ समझें और बरबतों के तार झुँझला उठें कि ये नग़्मा हम से क्यों अदा नहीं हो सकता। आख़िर कार फ़रिश्तों ने अपने हलक़ में अपनी अपनी दुलहनों की मांग के सींदूर भर लिए और मर गए। हूरों ने अपने बरबत तोड़ डाले और उन के बारीक तारों का फंदा बना कर ख़ुदकुशी कर ली।

उस को अपने ये अफ़्क़ार बहुत पसंद आए थे। इस लिए कि ये ग़ैब से आए हैं। चुनांचे उस ने गाना शुरू किया। उस का अलहान वाक़ई इल्हामी था। अगर परिन्दों के हुजूम को वो सिर्फ़ चंद नग़्मे सुनाता तो वो यक़ीनन बेखु़दी के आलम में ज़ख़्मी तुयूर के मानिंद फड़फड़ाने लगतीं और इसी तरह फड़फड़ाती फड़फड़ाती क़ुदरत के अश्जार को प्यारी हो जातीं। वो अपने तमाम पत्ते और अपनी कोमल शाख़ों को नोच कर उन की लाशों पर आराम से रख देते। उधर बाग़ के सारे फूल अपनी तमाम पत्तियां उन पर निछावर कर देते। खुली और अन-खुली गलियां भी ख़ुद को उन की मजमूई तुर्बत की आराइश के लिए पेश कर देतीं।

फिर तमाम सर-निगूँ हो कर इंतिहाई ग़मनाक सुरों में धीमे धीमे सुरों में शहीदों का नोहा गातीं सातों आसमानों के तमाम फ़रिश्ते अपने अपने आसमान की खिड़कियां खोल कर इस सोग के जश्न का नज़ारा करते और उन की आँखें आँसूओं से लबरेज़ हो जातीं जो हल्की हल्की फ़ुवार की सूरत में इन ख़ाकी शहीदों की फूलों से लदी फंदी तुर्बत को नम आलूदा कर देतीं ताकि उस की ताज़गी देर तक रहे।

सुना है कि ये तुर्बत देर तक क़ायम रही फूल जब बिलकुल बासी हो जाते, पत्ते ख़ुश्क हो जाते तो उन की जगह अपने बदन से नोच नोच कर आहिस्ता आहिस्ता इस तुर्बत पर रख दिए जाते।

उधर दूसरे बाग़ में जो अपनी ख़ूबसूरती के बाइस तमाम दुनिया में बहुत मशहूर था। एक ताहिर जिस का नाम बुलबुल यानी हज़ार दास्तान है अपने हुस्न और अपनी ख़ुश-इलहानी पर नाज़ां बल्कि यूं कहिए कि मग़रूर था। बाग़ की हर कली उस पर सौ जान से फ़िदा थी मगर वो उन को मुँह नहीं लगाता।

अगर कभी अज़राह-ए-तफ़रीह वो कभी किसी कली पर अपनी ख़ूबसूरत मिनक़ार की ज़र्ब लगा कर उसे क़ुदरत के उसूलों के ख़िलाफ़ पहले ही खोल देता तो उस ग़रीब का जी बाग़ बाग़ हो जाता, पर वो शादी मर्ग हो जाती।

और दिल ही दिल में दूसरी खुली अन-खुली कलियां हसद और रश्क के मारे जल भुन कर राख हो जातीं और वो किसी चट्टान की चोटी के सख़्त पत्थर पर हौले से यूं बैठता कि उस पत्थर को उस का बोझ महसूस न हो। इतमिनान कर के उस पत्थर ने उसे ख़ंदापेशानी से क़बूल कर लिया है तो वो मोम कर देने वाला एक हुज़्निया नग़्मा शुरू करता ब-फ़र्त-ए-अदब और तअस्सुर के बाइस सर-निगूँ हो जाते।

कलियां सोचतीं कि ये क्या वजह है कि वो हमें अपने इल्तिफ़ात से महरूम रखता है हम में से अक्सर जल जल के भस्म होगईं पर उस को हमारी कुछ पर्वा नहीं।

एक सफ़ैद कली अपने शबनमी आँसू पूंछ कर कहती है “ऐसा न कहो बहन उस को हमारी हर अदा ना-पसंद है।”

काली कली कहती। “तू सफ़ैद झूट बोलती है मेरी तरफ़ कभी आँख उठा कर देख दोनों दीदे फोड़ डालूं।”

कासनी कली को दुख होता : “ऐसा करोगी तो तुम कहाँ रहोगी?”

सफ़ैद कली तंज़िया अंदाज़ में इस मग़रूर परिंदे की तरफ़ से जवाब देती। “इस के लिए दुनिया के तमाम बाग़ों की कलियों के मुँह खुले हैं वो नीले आसमान के नीचे जहां भी चाहे अपने हसीन ख़ेमे गाड़ सकता है।”

काली कली मुस्कुराती ये मुस्कुराहट संग-ए-अस्वद के छोटे से काले तरीड़े के मानिंद खिलती।

“सफ़ैद कली ने ठीक कहा है। ख़्वाह मुझे ख़ुश करने के लिए ही कहा हो मैं यहां का बादशाह हूँ”

सफ़ैद कली और ज़्यादा निखर गई। “हुज़ूर! आप शहनशाह हैं और हम सब आप की कनीज़ें।”

काली कली ने ज़ोर से अपने पर फड़फड़ाए जैसे वो बहुत ग़ुस्से में है। “हम मैं मुझे शामिल न करो मुझे उस से नफ़रत है।”

जूंही काली कली की ज़बान से ये गुस्ताख़ाना अल्फ़ाज़ निकले, सब चिड़ियां डर के मारे फड़फड़ाती हुई वहां से उड़ गईं। एक सिर्फ़ काली कली बाक़ी रह गई।

उस ने आँख उठा कर भी इस चट्टान को न देखा जिस के एक कंगरे की नोक पर वो अकड़ कर खड़ा था काली कली उस के क़दमों में थी अपनी इस बे-एतिनाई और राऊनत के साथ।

हसीन-ओ-जमील बुलबुल को इस बे-एतिनाई और राऊनत से पहली मर्तबा दो-चार होना पड़ा था। उस के वक़ार को सख़्त सदमा पहुंचा, चट्टान से नीचे उतर कर वो हौले हौले जैसे टहल रहा है, काली कली के क़रीब से गुज़रा गोया वो उस को मौक़ा दे रहा है कि तुम ने जो ग़लती की है दुरुस्त कर लो पर उस ने इस फ़य्याज़ाना तोहफ़े को ठुकरा दिया।

इस पर बुलबुल और झुँझलाया और मुड़ कर काली कली से मुख़ातब हुआ। “ऐसा मालूम होता है, तुम ने मुझे पहचाना नहीं।”

काली कली ने उस की तरफ़ देखे बग़ैर कहा। “ऐसी तुम में कौन सी ख़ूबी है जो कोई तुम्हें याद रखे तुम एक मामूली चिड़े हो, जो लाखों यहां पड़े झक मारते हैं।”

बुलबुल सरापा अज्ज़ होगया। “देखो, मैं इस बाग़ का तमाम हुस्न तुम्हारे क़दमों में ढेर कर सकता हूँ”

काली कली के होंटों पर काली तंज़िया मुस्कुराहट पैदा हुई। “मैं रंगों के बे-ढब, बे-जोड़ रंगों के मिलाप को हुस्न नहीं कह सकती हुस्न में यक-रंगी और यक-आहंगी होनी चाहिए।”

“तुम अगर हुक्म दो तो मैं अपनी सुर्ख़ दुम नोच कर यहां फेंक दूंगा ”

“तुम्हारी सुर्ख़ दुम के पर सुरख़ाब के पर तो नहीं हो जाऐंगे रहने दो अपनी दुम में मेरी दुम देखते रहा करो, जो संग-ए-अस्वद की तरह काली है और आबनूस की तरह काली और चमकीली।”

ये सुन कर वो और ज़्यादा झुँझला गया और सोचे समझे बग़ैर काली कली से बग़ल-गीर होगया। फिर फ़ौरन ही पीछे हिट कर माज़रत तलब करने लगा, “मुझे माफ़ कर देना। बाग़ की मग़रूर तरीन हसीना!”

काली कली चंद लम्हात बिलकुल ख़ामोश रही, फिर उस के बाद ऐसा मालूम हुआ कि रात के घुप्प अंधेरे में अचानक दो दिए जल पड़े हैं। “मैं तुम्हारी कनीज़ हूँ प्यारे बुलबुल!”

बुलबल ने चोंच का एक ज़बरदस्त ठूंगा मारा और बड़ी नफ़रत-आमेज़ ना-उम्मीदी से कहा। “जा, दूर हो जा, मेरी नज़रों से और अपने रंग की स्याही में सारी उम्र अपने दिल की स्याही घोलती रह ”

Saadat Hasan Manto
About the poet

Saadat Hasan Manto

Saadat Hasan Manto (/mɑːn, -tɒ/; Urdu: سعادت حسن منٹو‎, pronounced [səˈaːd̪ət̪ ˈɦəsən ˈməɳʈoː]; 11 May 1912 – 18 January 1955) was a Pakistani writer, playwright and author born in Ludhiana, British India. Writing mainly in the Urdu language, he produced 22 c…

View profile & all 27 Poems / Stories

More from Saadat Hasan Manto

1. ज़माने के जिस दौर से हम गुज़र रहे हैं...

ज़माने के जिस दौर से हम गुज़र रहे हैं, अगर आप उससे वाकिफ़ नहीं हैं तो मेरे अफसाने पढ़िये और अगर आप इन अफसानों को बरदाश्त नहीं कर सकते तो इसका मतलब है कि ज़माना नाक़ाबिले-बरदाश्त है। मेरी तहरीर(लेखन) में कोई नुक़्स नहीं । जिस नुक़्स को मेरे नाम से मनसूब किया जाता है, वह दरअसल मौजूदा निज़ाम का एक नुक़्स है। मैं हंगामा-पसन्द नहीं हूं और लोगों के ख्यालात में हैज़ान पैदा करना नहीं चाहता। मैं तहज़ीब, तमद्दुन, और सोसाइटी की चोली क्या उतारुंगा, जो है ही नंगी। मैं उसे कपड़े पहनाने की कोशिश भी नहीं करता, क्योंकि यह मेरा काम नहीं, दर्ज़ियों का काम है ।

21.4K reads
2. 1919 की एक बात

ये 1919 ईस्वी की बात है, भाईजान, जब रौलेट ऐक्ट के ख़िलाफ़ सारे पंजाब में एजीटेशन हो रहा था। मैं अमृतसर की बात कर रहा हूँ। सर माईकल ओडवायर ने डिफ़ेन्स ऑफ़ इण्डिया रूल्ज़ के मातहत गांधी जी का दाख़िला पंजाब में बन्द कर दिया था। वो इधर आ रहे थे कि पलवाल के मुक़ाम पर उनको रोक लिया गया और गिरफ़्तार करके वापस बम्बई भेज दिया गया। जहाँ तक में समझता हूँ, भाईजान, अगर अँग्रेज़ ये ग़लती न करता तो जलियाँवाला बाग़ का हादसा उस की हुक्मरानी की स्याह तारीख़ में ऐसे ख़ूनीं वर्क़ का इज़ाफ़ा कभी न करता।
क्या मुसलमान, क्या हिन्दू, क्या सिख, सब के दिल में गांधी जी की बेहद इज़्ज़त थी। सब उन्हें महात्मा मानते थे। जब उन की गिरफ़्तारी की ख़बर लाहौर पहुँची तो सारा कारोबार एकदम बन्द हो गया। यहाँ से अमृतसर वालों को मालूम हुआ, चुनाँचे यूँ चुटकियों में मुकम्मल हड़ताल हो गई।
कहते हैं कि नौ अप्रैल की शाम को डाक्टर सत्यपाल और डाक्टर किचलू की ज़िलावतनी के आर्डर डिप्टी कमिशनर को मिल गए थे। वो उन की तामील के लिए तैयार नहीं था क्योंकि उसके ख़्याल के मुताबिक़ अमृतसर में किसी हैजान-ख़ेज बात का ख़तरा नहीं था। लोग पुरअम्न तरीक़े से एहितजाजी जलसे वग़ैरा करते थे। जिनसे तशद्दुद का सवाल ही पैदा नहीं होता था। मैं अपनी आँखों देखा हाल बयान करता हूँ। नौ को रामनवमी थी।। जलूस निकला मगर मजाल है जो किसी ने हुक्काम की मर्ज़ी के ख़िलाफ़ एक क़दम उठाया हो, लेकिन भाईजान, सर माईकल अजब औंधी खोपड़ी का इनसान था। उस ने डिप्टी कमिशनर की एक ना सुनी। उस पर, बस, यही ख़ौफ़ सवार था कि ये लीडर महात्मा गांधी के इशारे पर सामराज का तख़्ता उलटने के दर पे हैं और जो हड़तालें हो रही हैं और जलसे मुनअक़िद होते हैं उनके पस-ए-पर्दा यही साज़िश काम कर रही है।
डाक्टर किचलू और डाक्टर सत्यपाल की ज़िलावतनी की ख़बर आनन-फ़ानन शहर में आग की तरह फैल गई। दिल हर शख़्स का मुकद्दर था। हर वक़्त धड़का-सा लगा रहता था कि कोई बहुत बड़ा हादिसा बरपा होने वाला है, लेकिन, भाईजान, जोश बहुत ज़्यादा था। कारोबार बन्द थे। शहर क़ब्रिस्तान बना हुआ था, पर इस क़ब्रिस्तान की ख़ामोशी में भी एक शोर था। जब डाक्टर किचलू और सत्यपाल की गिरफ़्तारी की ख़बर आई तो लोग हज़ारों की तादाद में इकट्ठे हुए कि मिलकर डिप्टी कमिशनर बहादुर के पास जाएँ और अपने महबूब लीडरों की जिलावतनी के अहकाम मंसूख़ कराने की दरख़ास्त करें। मगर वो ज़माना, भाईजान, दरख़ास्तें सुनने का नहीं था। सर माईकल जैसा फ़िरऔन हाकिम-ए-आला था। उसने दरख़ास्त सुनना तो कुजा लोगों के इस इजतिमा ही को ग़ैरक़ानूनी क़रार दिया।
अमृतसर.......वो अमृतसर जो कभी आज़ादी की तहरीक का सब से बड़ा मर्कज़ था, जिस के सीने पर जलियाँवाला बाग़ जैसा क़ाबिल-ए-फ़ख़्रज़ख़्म था, आज किस हालत में है?.......लेकिन छोड़िए इस क़िस्से को। दिल को बहुत दुख होता है। लोग कहते हैं कि इस मुक़द्दस शहर में जो कुछ आज से पाँच बरस पहले हुआ उस के ज़िम्मेदार भी अँग्रेज़ हैं। होगा भाईजान, पर सच्च पूछिए तो इस लहू में, जो वहाँ बहा है, हमारे अपने ही हाथ रंगे हुए नज़र आते हैं। ख़ैर !.......
डिप्टी कमिशनर साहब का बंगला सिविल लाइन्स में था। हर बड़ा अफ़सर और हर बड़ा टोडी शहर के इस अलग-थलग हिस्से में रहता था.... आप ने अमृतसर देखा है तो आप को मालूम होगा कि शहर और सिविल लाइन्स को मिलाने वाला एक पुल है जिसपर से गुज़रकर आदमी ठण्डी सड़क पर पहुँचता है। जहाँ हाकिमों ने अपने लिए ये अर्ज़ी जन्नत बनाई हुई थी।
हुजूम जब हाल दरवाज़े के क़रीब पहुँचा तो मालूम हुआ कि पुल पर घुड़सवार गोरों का पहरा है। हुजूम बिलकुल न रूका और बढ़ता गया। भाईजान, मैं इसमें शामिल था। जोश कितना था, मैं बयान नहीं कर सकता, लेकिन सब निहत्थे थे। किसी के पास एक मामूली छड़ी तक भी नहीं थी। असल में वो तो सिर्फ़ इस ग़रज़ से निकले थे कि इजतिमाई तौर पर अपनी आवाज़ हाकिम-ए-शहर तक पहुँचाएँ और उस से दरख़ास्त करें कि डाक्टर किचलू और डाक्टर सत्यपाल को ग़ैर मशरूत तौर पर रिहा कर दे। हुजूम पुल की तरफ़ बढ़ता रहा। लोग क़रीब पहुँचे तो गोरों ने फ़ायर शुरू कर दिए। इससे भगदड़ मच गई। वो गिनती में सिर्फ़ बीस-पच्चीस थे और हुजूम सैंकड़ों पर मुश्तमिल था, लेकिन, भाई, गोली की दहश्त बहुत होती है। ऐसीअफ़रा-तफ़री फैली कि अलामां, कुछ गोलियों से घायल हुए और कुछ भगदड़ में ज़ख़्मी हुए।
दाएँ हाथ को गन्दा नाला था। धक्का लगा तो मैं उस में गिर पड़ा। गोलियाँ चलनी बन्द हुईं तो मैंने उठ कर देखा। हुजूम तितर बितर हो चुका था।ज़ख़्मी सड़क पर पड़े थे और पुल पर गोरे खड़े हँस रहे थे। भाईजान, मुझे क़तई याद नहीं कि उस वक़्त मेरी दिमाग़ी हालत किस क़िस्म की थी।मेरा ख़्याल है कि मेरे होश-ओ-हवास पूरी तरह सलामत नहीं थे। गन्दे नाले में गिरते वक़्त तो मुझे कतई होश नहीं था। जब बाहर निकला तो जो हादिसा वक़ूअ पज़ीर हुआ था, उस के ख़द्द-ओ-ख़ाल आहिस्ता-आहिस्ता दिमाग़ में उभरने शुरू हुए।
दूर शोर की आवाज़ सुनाई दे रही थी, जैसे बहुत से लोग ग़ुस्से में चीख़-चिल्ला रहे हैं। मैं गंदा नाला उबूर करके ज़ाहिरा पीर के तकिए से होता हुआ हाल दरवाज़े के पास पहुँचा तो देखा कि तीस चालीस नौजवान जोश में भरे पत्थर उठा-उठा कर दरवाज़े के घड़ियाल पर मार रहे हैं। उस का शीशा टूट कर सड़क पर गिरा तो एक लड़के ने बाकियों से कहा — चलो.... मलिका का बुत तोड़ें!
दूसरे ने कहा — नहीं यार.... कोतवाली को आग लगाएँ!
तीसरे ने कहा — और सारे बैंकों को भी!
चौथे ने उन को रोका — ठहरो.... इस से क्या फ़ायदा... चलो पुल पर उन लोगों को मारें।
मैंने उस को पहचान लिया। ये थैला कंजर था.... नाम मोहम्मद तुफ़ैल था, मगर थैला कंजर के नाम से मशहूर था। इस लिए कि एक तवाइफ़ के बतन से था। बड़ा आवारागर्द था। छोटी उम्र ही में उस को जोय और शराबनोशी की लत पड़ गई थी। इस की दो बहनें शमशाद और अलमास अपने वक़्त की हसीन-तरीन तवाइफ़ें थीं। शमशाद का गला बहुत अच्छा था। उस का मुजरा सुनने के लिए रईस बड़ी-बड़ी दूर से आते थे। दोनोंअपने भाई के करतूतों से बहुत नालाँ थीं। शहर में मशहूर था कि उन्होंने एक क़िस्म का उस को आक़ कर रखा है। फिर भी वो किसी न किसी हीले अपनी ज़रूरीयात के लिए उन से कुछ न कुछ वसूल कर ही लेता था। वैसे वो बहुत ख़ुशपोश रहता था। अच्छा खाता था, अच्छा पीता था। बड़ा नफ़ासत-पसन्द था। हँसोड़पन और लतीफ़ागोई मिज़ाज में कूट-कूट के भरी थी। मीरासियों और भाण्डों के सोक़यानापन से बहुत दूर रहता था।लम्बा क़द, भरे-भरे हाथ-पाँव, मज़बूत कसरती बदन। नाक नक़्शे का भी ख़ासा था।
पुरजोश लड़कों ने उस की बात न सुनी और मलिका के बुत की तरफ़ चलने लगे। उस ने फिर उनसे कहा — मैंने कहा मत ज़ाए करो अपना जोश। इधर आओ मेरे साथ.... चलो उन को मारें, जिन्होंने हमारे बेक़सूर आदमियों की जान ली है और उन्हें ज़ख़्मी किया है..... ख़ुदा की क़सम, हम सब मिलकर उनकी गर्दन मरोड़ सकते हैं... चलो!
कुछ लड़के रवाना हो चुके थे। बाक़ी रुक गए। थैला पुल की तरफ़ बढ़ा तो वे सब उस के पीछे चलने लगे। मैंने सोचा कि माँओं के ये लाल बेकार मौत के मुँह में जा रहे हैं। मैं फव्वारे के पास दुबका खड़ा था। वहीं से मैंने थैले को आवाज़ दी और कहा — मत जाओ यार... क्यों अपनी और उनकी जान के पीछे पड़े हो।
थैले ने यह सुनकर एक अजीब-सा क़हक़हा बुलन्द किया और मुझ से कहा — थैला सिर्फ़ ये बताने चला है कि वो गोलियों से डरने वाला नहीं। फिर वो अपने साथियों से मुख़ातिब हुआ — तुम डरते हो तो वापस जा सकते हो।
ऐसे मौक़ों पर बढ़े हुए क़दम उल्टे कैसे हो सकते हैं। और फिर वो भी उस वक़्त जब लीडर अपनी जान हथेली पर रख कर आगे-आगे जा रहा हो।थैले ने क़दम तेज़ किए तो उसके साथियों को भी करने पड़े।
हाल दरवाज़े से पुल का फ़ासला कुछ ज़्यादा नहीं.... होगा कोई साठ-सत्तर गज़ के क़रीब.... थैला सब से आगे-आगे था। जहाँ से पुल का दोरौया मुतवाज़ी जंगला शुरू होता है, वहाँ से पन्द्रह- बीस क़दम के फ़ासले पर दो घुड़सवार गोरे खड़े थे। थैला नारे लगाता जब बंगले के आग़ाज़ के पास पहुँचा तो फ़ायर हुआ, मैं समझा कि वो गिर पड़ा है... लेकिन देखा कि वो उसी तरह.... ज़िन्दा आगे बढ़ रहा है। उसके बाक़ी साथी डर के भाग उठे हैं। मुड़कर उसने पीछे देखा और चिल्लाया — भागो नहीं.... आओ!
उस का मुँह मेरी तरफ़ था कि एक और फ़ायर हुआ। पलट कर उसने गोरों की तरफ़ देखा और पीठ पर हाथ फेरा... भाईजान, नज़र तो मुझे कुछ नहीं आना चाहिए था, मगर मैंने देखा कि उस की सफ़ेद बोसकी की क़मीज़ पर लाल-लाल धब्बे थे.... वो और तेज़ी से बढ़ा, जैसे ज़ख़्मी शेर... एक और फ़ायर हुआ। वो लड़खड़ाया मगर एकदम क़दम मज़बूत करके वो घुड़सवार गोरे पर लपका और एकाएक न जाने क्या हुआ.... घोड़े की पीठ ख़ाली थी। गोरा ज़मीन पर था और थैला उस के ऊपर.... दूसरे गोरे ने, जो क़रीब था और पहले बौखला गया था, बिदकते हुए घोड़े को रोका और धड़ाधड़ फ़ायर शुरू कर दिए.... इस के बाद जो कुछ हुआ मुझे मालूम नहीं। मैं वहाँ फव्वारे के पास बेहोश हो कर गिर पड़ा।
भाईजान, जब मुझे होश आया तो में अपने घर में था। चन्द पहचान केआदमी मुझे वहाँ से उठा लाए थे। उन की ज़बानी मालूम हुआ कि पुल पर से गोलियाँ खाकर हुजूम उग्र हो गया था। नतीजा इसका ये हुआ कि मलिका के बुत को तोड़ने की कोशिश की गई। टाउन हाल और तीन बैंकों को आग लगी और पाँच या छह यूरोपियन मारे गए। ख़ूब लूट मची।
लूट-खसोट का अँग्रेज़ अफ़सरों को इतना ख़याल नहीं था। पाँच या छःयूरोपियन हलाक हुए थे। इस का बदला लेने के लिए ही जलियाँवाला बाग़ का ख़ूनीं हादिसा हुआ। डिप्टी कमिशनर बहादुर ने शहर की बागडोर जनरल डावर के सपुर्द कर दी। चुनांचे जनरल साहिब ने बारह अप्रैल को फ़ौजियों के साथ शहर के मुख़्तलिफ़ बाज़ारों में मार्च किया और दर्जनों बेगुनाह आदमी गिरफ़्तार किए। तेरह को जलियाँवाला बाग़ में जलसा हुआ। क़रीब-क़रीब पच्चीस हज़ार का मजमा था। शाम के क़रीब जनरल डावर मुसल्लह गोरों और सिखों के साथ वहाँ पहुँचा और निहत्थे आदमियों पर गोलियों की बारिश शुरू कर दी।
उस वक़्त तो किसी को इसका ठीक-ठीक अन्दाज़ा नहीं था कि कितने आदमी मारे गए हैं। लेकिन बाद में जब जाँच हुई तो पता चला कि एक हज़ार हलाक हुए हैं और तीन या चार हज़ार के क़रीब ज़ख़्मी.... लेकिन मैं थैले की बात कर रहा था...। भाईजान, आँखों देखी आप को बता चुका हूँ... बे-ऐब ज़ात ख़ुदा की है। मरहूम में चारों ऐब शरई थे। एक पेशा तवाइफ़ के बतन से था मगर जियाला था.... मैं अब यक़ीन के साथ कह सकता हूँ कि इस मलऊन गोरे की पहली गोली भी उस को लगी थी। आवाज़ सुन कर उस ने जब पलटकर अपने साथियों की तरफ़ देखा था, और उन्हें हौसला दिलाया था, तब जोश की हालत में उस को मालूम नहीं हुआ था कि उसकी छाती में गर्म-गर्म सीसा उतर चुका है। दूसरी गोली उस की पीठ में लगी। तीसरी फिर सीने में.... मैंने देखा नहीं, पर सुना है जब थैले की लाश गोरे से जुदा की गई तो उसके दोनों हाथ उस की गर्दन में इस बुरी तरह से पैवस्त थे कि अलहदा ही नहीं होते थे.... गोरा तब जहन्नुम में जा चुका था...।
दूसरे रोज़, जब थैले की लाश कफ़न-दफ़न के लिए उस के घर वालों के सुपुर्द की गई तो उसका बदन गोलियों से छलनी हो रहा था.... दूसरे गोरे ने तो अपना पूरा पिस्तौल ही उस पर ख़ाली कर दिया था... मेरा ख़याल है, उस वक़्त मरहूम की रूह क़फ़स-ए-उंसुरी से परवाज़ कर चुकी थी। इस शैतान के बच्चे ने सिर्फ़ उस के मुर्दा जिस्म पर चाँदमारी की थी।
कहते हैं, जब थैले की लाश मुहल्ले में पहुँची तो कुहराम मच गया। अपनी बिरादरी में वो इतना मक़बूल नहीं था, लेकिन उस की क़ीमा-क़ीमा लाश देखकर सब धाड़ें मार-मार कर रोने लगे। उस की बहनें शमशाद और अलमास तो बेहोश हो गईं। जब जनाज़ा उठा तो इन दोनों ने ऐसे बीन किए कि सुनने वाले लहू के आँसू रोते रहे।
भाईजान, मैंने कहीं पढ़ा था कि फ़्राँस के इन्क़लाब में पहली गोली वहाँ की एक टखयाई को लगी थी। मरहूम मुहम्मद तुफ़ैल एक तवाइफ़ का लड़का था। इन्क़लाब की इस जद्द-ओ-जहद में उसको जो पहली गोली लगी थी, दसवीं थी या पचासवीं। इस के मुताल्लिक़ किसी ने भी तहक़ीक़ नहीं की। शायद इसलिए कि सोसाइटी में इस ग़रीब का कोई रुतबा नहीं था। मैं तो समझता हूँ कि पंजाब के इस ख़ूनीं ग़ुसल में नहाने वालों की फ़हरिस्त में थैले कंजर का नाम-ओ-निशान तक भी नहीं होगा... और ये भी कोई पता नहीं कि ऐसी कोई फ़हरिस्त तैयार भी हुई थी।
सख़्त हंगामी दिन थे। फ़ौजी हुकूमत का दौर-दौरा था। वो देव, जिसे मार्शल लॉ कहते हैं, शहर के गली-गली कूचे-कूचे में डकारता फिरता था। बहुत अफ़रा-तफ़री के आलम में उस ग़रीब को जल्दी-जल्दी यूँ दफ़न किया गया, जैसे उसकी मौत उसके सोगवार अज़ीज़ों का एक संगीन जुर्म थी जिसके निशानात वो मिटा देना चाहते थे।
बस भाईजान, थैला मर गया। थैला दफ़ना दिया गया और.... और ये कहकर मेरा हमसफ़र पहली मर्तबा कुछ कहते-कहते रुका और ख़ामोश हो गया। ट्रेन दनदनाती हुई जा रही थी। पटरियों की खटाखट ने ये कहना शुरू कर दिया। थैला मर गया... थैला दफ़ना दिया गया.... थैला मर गया.... थैला दफ़ना दिया गया। इस मरने और दफ़नाने के दरमयान कोई फ़ासला नहीं था, जैसे वो इधर मरा और उधर दफ़ना दिया गया। और खट-खट के साथ इन अलफ़ाज़ की हम-आहंगी कुछ इस क़दर जज़्बात से आरी थी कि मुझे अपने दिमाग़ से इन दोनों को जुदा करना पड़ा। चुनाँचे मैंने अपने हम-सफ़र से कहा — आप कुछ और भी सुनाने वाले थे?
चौंक कर उस ने मेरी तरफ़ देखा और बोला — जी हाँ.... इस दास्तान का एक अफ़सोसनाक हिस्सा बाक़ी है।
मैंने पूछा — वह क्या?
उस ने कहना शुरू किया — मैं आप से अर्ज़ कर चुका हूँ कि थैले की दो बहनें थीं। शमशाद और अलमास। बहुत ख़ूबसूरत थीं। शमशाद लम्बी थी।पतले-पतले नक़्श। ग़लाफ़ी आँखें। ठुमरी बहुत ख़ूब गाती थी। सुना है, ख़ाँ साहब, फ़तह अली ख़ां से तालीम लेती रही थी। दूसरी अलमास थी। उस के गले में सुर नहीं था, लेकिन नाचने में अपना सानी नहीं रखती थी। मुजरा करती थी तो ऐसा लगता था कि इस का अंग-अंग बोल रहा है। हर भाव में एक घात होती थी.... आँखों में वो जादू था जो हर एक के सर पर चढ़ के बोलता था।
मेरे हमसफ़र ने तारीफ़-ओ-तौसीफ में कुछ ज़रूरत से ज़्यादा वक़्त लिया। मगर मैंने टोकना मुनासिब न समझा। थोड़ी देर के बाद वो ख़ुद इस लम्बे चक्कर से निकला और दास्तान के अफ़सोनाक हिस्से की तरफ़ आया — क़िस्सा यह है, भाईजान, कि इन आफ़त की परकाला दो बहनों के हुस्न-ओ-जमाल का ज़िक्र किसी ख़ुशामदी ने फ़ौजी अफ़सरों से कर दिया.... बल्वे में एक मेम.... क्या नाम था उस चुड़ैल का?मिस....मिस शेरवुड मारी गई थी.... तय ये हुआ कि उन को बुलवाया जाए और.... और.... जी भर के इंन्तकाम लिया जाए.... आप समझ गए ना, भाई जान?
मैंने कहा — जी हाँ!
मेरे हमसफ़र ने एक आह भरी — ऐसे नाज़ुक मामलों में तवाइफ़ें और कस्बियाँ भी अपनी माँएँ-बहनें होती हैं.... मगर भाईजान ये मुल्क अपनी इज़्ज़त-ओ-नामूस को, मेरा ख़्याल है, पहचानता ही नहीं। जब ऊपर से इलाक़े के थानेदार को आर्डर मिला तो वो फ़ौरन तैयार हो गया। चुनांचे वो ख़ुद शमशाद और अलमास के मकान पर गया और कहा कि साहब लोगों ने याद किया है। वो तुम्हारा मुजरा सुनना चाहते हैं... भाई की क़ब्र की मिट्टी भी अभी तक ख़ुशक नहीं हुई थी। अल्लाह को प्यारा हुए उस ग़रीब को सिर्फ़ दो दिन हुए थे कि ये हाज़िरी का हुक्म सादिर हुआ कि आओ हमारे हुज़ूर नाचो.... अज़िय्यत का इससे बढ़ कर पुर-अज़िय्यत तरीक़ा क्या हो सकता है....? मुस्तबइद तम्सख़ुर की ऐसी मिसाल, मेरा ख़्याल है, शायद ही कोई और मिल सके.... क्या हुक्म देने वालों को इतना ख़याल भी न आया कि तवाइफ़ भी ग़ैरतमन्द होती है? ....हो सकती है... क्यों नहीं हो सकती? उस ने अपने आप से सवाल किया, लेकिन मुख़ातिब वो मुझसे ही था।
मैंने कहा — हाँ, हो सकती है!
— जी हाँ ....थैला आख़िर इन का भाई था। उस ने किसी की मार ख़ाने की लड़ाई-भिड़ाई में अपनी जान नहीं दी थी। वो शराब पी कर दंगा-फ़साद करते हुए हलाक नहीं हुआ था। उसने वतन की राह में बड़े बहादुराना तरीक़े पर शहादत का जाम पिया था। वो एक तवाइफ़ के बतन से था। लेकिन वो तवाइफ़ माँ थी और शमशाद और अलमास उसी की बेटियां थीं और ये थैले की बहनें थीं.... तवाइफ़ें बाद में थीं.... और वो थैले की लाश देख कर बेहोश हो गई थीं। जब उस का जनाज़ा उठा था तो उन्होंने ऐसे बीन किए थे कि सुन कर आदमी लहू रोता था....।
मैंने पूछा — वो गईं?
मेरे हमसफ़र ने इस का जवाब थोड़े वक़फ़े के बाद उदासी से दिया — जी हाँ... जी हाँ गईं... ख़ूब सज बनकर। एक दम उसकी उदासी गहरी हो गई — सोलह सिंगार करके अपने बुलाने वालों के पास गईं.... कहते हैं कि ख़ूब महफ़िल जमी.... दोनों बहनों ने अपने जौहर दिखाए.... ज़रक़-बरक़ पिशवाज़ों में मलबूस वो कोह-ए-क़ाफ़ की परियाँ मालूम होती थीं....शराब के दौर चलते रहे और वो नाचती-गाती रहीं... ये दोनों दौर चलते रहे .... और कहते हैं कि.... रात के दो बजे एक बड़े अफ़सर के इशारे पर महफ़िल बरख़ास्त हुई...।
मेरा हमसफ़र उठ खड़ा हुआ और बाहर भागते हुए दरख़्तों को देखने लगा।पहियों और पटरियों की आहनी गड़गड़ाहट की ताल पर उसके आख़िरी दो लफ़्ज़ नाचने लगे — बरख़ास्त हुई... बरख़ास्त हुई।
मैंने अपने दिमाग़ में उन्हें, आहनी गड़गड़ाहट से नोच कर अलहदा करते हुए उससे पूछा — फिर क्या हुआ?
भागते हुए दरख़्तों और खम्भों से नज़रें हटा कर उस ने बड़े मज़बूत लहजे में कहा — उन्होंने अपनी ज़रक़-बरक़ पिशवाज़ें नोच डालें और अलिफ़ नंगी हो गईं और कहने लगीं.... लो देख लो... हम थैले की बहनें हैं.... उस शहीद की, जिसके ख़ूबसूरत जिस्म को तुमने सिर्फ़ इसलिए अपनी गोलियों से छलनी-छलनी किया था कि उसमें वतन से मोहब्बत करने वाली रूह थी... हम उसी की ख़ूबसूरत बहनें हैं... आओ, अपनी शहवत के गर्म-गर्म लोहे से हमारा ख़ुशबूओं में बसा हुआ जिस्म दागदार करो.... मगर ऐसा करने से पहले सिर्फ़ हमें एक बार अपने मुँह पर थूक लेने दो...।
यह कहकर वो ख़ामोश हो गया। कुछ इस तरह कि और नहीं बोलेगा। मैंने फ़ौरन ही पूछा — फिर क्या हुआ?
उस की आँखों में आँसू डबडबा आए — उनको.... उनको गोली से उड़ा दिया गया।
मैंने कुछ न कहा। गाड़ी आहिस्ता होकर स्टेशन पर रुकी तो उस ने क़ुली बुलाकर अपना अस्बाब उठवाया। जब जाने लगा तो मैं ने उस से कहा — आपने जो दास्तान सुनाई, इस का अंजाम मुझे आप का ख़ुदसाख़्ता मालूम होता है।
एकदम चौंककर उसने मेरी तरफ़ देखा — ये आप ने कैसे जाना?
मैंने कहा — आप के लहजे में एक नाक़ाबिल-ए-बयान कर्ब था।
मेरे हमसफ़र ने अपने हलक़ की तल्ख़ी थूक के साथ निगलते हुए कहा — जी हाँ... उन हराम..., वो गाली देते-देते रुक गया — उन्होंने अपने शहीद भाई के नाम पर बट्टा लगा दिया।
यह कहकर वो प्लेटफार्म पर उतर गया।
(11-12 अक्तूबर1951 ईस्वी)

14.7K reads
3. अक्ल दाढ़

आप मुँह सुजाये क्यों बैठे हैं?भई दाँत में दर्द हो रहा है तुम तो ख़्वाह-मख़्वाह ।

14.6K reads
4. अनार कली

नाम उस का सलीम था मगर उस के यार दोस्त उसे शहज़ादा सलीम कहते थे। ग़ालिबन इस लिए कि उस के ख़द-ओ-ख़ाल मुग़लई थे ख़ूबसूरत था। चाल ढाल से राऊनत टपकती थी।उस का बाप पीडब्ल्यू डी के दफ़्तर में मुलाज़िम था। तनख़्वाह ज़्यादा से ज़्यादा सौ रुपय होगी मगर बड़े ठाट से रहता ज़ाहिर है कि रिश्वत खाता था यही वजह है कि सलीम अच्छे से अच्छा कपड़ा पहनता जेब ख़र्च भी उस को काफ़ी मिलता इस लिए कि वो अपने वालदैन का इकलौता लड़का था।

14.0K reads
5. अंजाम-ए-नजीर

बटवारे के बाद जब फ़िर्का-वाराना फ़सादात शिद्दत इख़्तियार कर गए और जगह जगह हिंदूओं और मुस्लमानों के ख़ून से ज़मीन रंगी जाने लगी तो नसीम अख़तर जो दिल्ली की नौ-ख़ेज़ तवाइफ़ थी अपनी बूढ़ी माँ से कहा चलो माँ यहां से चलेंबूढ़ी बाइका ने अपने पोपले मुँह में पानदान से छालिया के बारीक बारीक टुकड़े डालते हुए उस से पूछा कहाँ जाऐंगे बेटा

13.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डी