मोम पिघलाता रहा तेरा ख़याल

रुख़साना नूररुख़साना नूर

1 min read · 12.4K reads

क्या सुलगती रात है मेरे नदीम

आतिशीं शोरिश-ज़दा तेरे ख़याल

तू कि कोसों दूर मुझ से पुर-यक़ीन

तू यहीं पास मेरे है कहीं

रंग है कि नूर की बरसात है

चाँदनी और प्यार की कोमल सदा

तेरे साँसों की महक फैली हुई

कितनी गड-मड हो गई हैं धड़कनें

लाख मैं ने बाँध के रक्खा बदन

तेरी नज़रों से जो पिघला मोम था

रूह को लज़्ज़त तुम्हारे क़ुर्ब में

और आँखों में तेरा मंज़र रहा

रात कितने कर्ब में ढलती रही

मोम पिघलाता रहा तेरा ख़याल

मैं कि मेरे जिस्म का हर साज़ तू

तू कि तेरी बे-नियाज़ी

क्या कहूँ!!

रुख़साना नूर
About the poet

रुख़साना नूर

View profile & all 2 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उंगलियांसुबह सुबह स्कूल जाते एक बच्चे के साथ हैंदादी बनकर— प्रताप सोमवंशीपांवभले ही खड़ी हो पूरी देह इन परपूजने के बहुतेरे प्रतीक जुड़े हों पांवों के साथ— प्रताप सोमवंशीमुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानामहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होमहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होआँखों से बहने दीजिए पानी ही क्यूँ न हो— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजसारी रात प्रार्थनारात भर चाँदनी मेंबहते आते हैं गीत;— बीरेंद्र चट्टोपाध्याय