अजंता

ऋतुराजऋतुराज10 Sept 1940

1 min read · 12.4K reads

एक स्त्री की प्रेमासक्त कविता पढ़कर

जीवन की उद्दाम वासना से भर उठा

पिछला सब कुछ याद आने लगा

नाव खुल गई मानो घाट पर की

अनगिनत सवारियाँ चल दी हों नदी की तरफ़

लौटने लगे सपने सारी आकांक्षाएँ

शरीर उड़कर पहुँच गया पीछे छूटे घरों में

सब तरफ़ जल गईं मोमबत्तियाँ

आत्मा की आग जलाए

रोशनी में रोता रहा रात भर

ऋतुराज
About the poet

ऋतुराज

View profile & all 61 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like