ईश्वर इस देश के सांस्कृतिक फ़ैशन का
सबसे जादुई शब्द है
राजा के हाथ ज़ंजीर है वह
ब्राह्मण के हाथ कटोरा
अमीर की तिजोरी में मोहरें
ढोंगी जमात के दरवाज़े का पर्दा
भीड़ के हाथ में ख़ंजर
एक भोले मन का तिनका
पग-पग चमत्कार भरी
कहानियों में जीने वाला यह जादू
किसी भी कमज़ोर आदमी के
बेहद कमज़ोर समय में
घोड़े का डीम ही साबित हुआ है








