अधूरा प्यार करूँगा

ऋतेश कुमारऋतेश कुमार

1 min read · 12.4K reads

तुमसे पूरा प्यार नहीं करूँगा

हर बार थोड़ा छुपा लूँगा ख़ुद को

(तुम भी मत खुलना पूरा कभी)

तुम्हें पूरी कविता की तरह नहीं चाहूँगा

जहाँ संभावनाएँ समाप्त हो जाती हैं

मैं एक अधूरा कवि

एक अधूरी कविता की तरह चाहूँगा तुम्हें

और पूरा होने की आस में बार-बार आऊँगा तुम्हारे पास

हर बार कुछ और सृजित करूँगा

थोड़ा और बनूँगा

और हर बार असंतुष्ट चला जाऊँगा

फिर से लौटकर आने के लिए

मैं अधूरा प्यार करूँगा तुमसे

ऋतेश कुमार
About the poet

ऋतेश कुमार

नई पीढ़ी के कवि-लेखक और कलाकार। मूल नाम : ऋतेश कुमार जन्म : कोलकाता, पश्चिम बंगाल

View profile & all 20 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like