उदासी - ऋषिवंश

ऋषिवंशऋषिवंश

3 min read · 12.4K reads

      मन ऐसी कौन उदासी रे
      सपने ही तो टूटे हैं ना
      यह तो बात ज़रा-सी रे ।

तू ही एक नहीं दुखिया
तू ही ना एक अकेला है
काहे फिर इतना अधीर है
सबने ही दुख झेला है
      सारी दुनिया प्यासी रे
      मन ऐसी कौन उदासी रे ।

कोई छोड़ गया जाने दो
ख़ुद से प्रीत लगाले रे
भीतर-बाहर बड़ा अंधेरा
मन का दीप जला ले रे
      सब ही तो यहाँ प्रवासी रे
      मन ऐसी कौन उदासी रे ।

जग माया है, माया ने तो
सब को ही भरमाया है
ठेस लगी पर तू बड़भागी
सार समझ तो पाया है
      यह माया है किसकी दासी रे
      मन ऐसी कौन उदासी रे ।
ऋषिवंश
About the poet

ऋषिवंश

View profile & all 2 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी