बहरापन-5 - ऋषभ देव शर्मा

ऋषभ देव शर्माऋषभ देव शर्मा4 Sept 1957

2 min read · 12.4K reads

धूल, धुआँ, गुब्बार,
तेज़ाब ही तेज़ाब,
रेडियोधर्मी विकिरण -
तपता हुआ
ब्रह्माण्ड का गोला;
फटने लगे हैं
अंतरिक्ष के कानों के परदे,
चीख़ती है निर्वसना प्रकृति
......और......
           दिशाएँ बहरी हैं !
ऋषभ देव शर्मा
About the poet

ऋषभ देव शर्मा

View profile & all 64 Poems / Stories