बहरापन-4 - ऋषभ देव शर्मा

ऋषभ देव शर्माऋषभ देव शर्मा4 Sept 1957

2 min read · 12.4K reads

बहुत दिन
सहा मैंने,
सुनती रही चुपचाप,
झेलती रही
मारकाट सारी,
पर तुम तो उतारू हो गए
मेरी पहचान मेटने पर;
चिल्लाओ मत,
बहरी नहीं हूँ मैं;
और आज से
           गूँगी भी नहीं !
ऋषभ देव शर्मा
About the poet

ऋषभ देव शर्मा

View profile & all 64 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like