स्वागत

R.C. Prasad SinghR.C. Prasad Singh19 Aug 1911 – 15 Nov 1996

2 min read · 12.7K reads

स्वागत, मुदमंगलमय सहर्ष
हे नूतन ऋतु, हे नवल वर्ष !

बिखरे चरणों पर मुक्तमाल, यह शरत्सुंदरी की प्रसन्न
दल-दल पर दूर्वादल-प्रवाल ! आनन श्री छायापथ प्रपन्न
फैला जो नव रवि-रश्मि-जाल, आली शेफाली की सुगंध

ये चहक उठे बन-बिहंग-बाल !!
उमड़ी हरियाली में अबंध !
पा प्रथम तुम्हारा पुलक-स्पर्श
छलका कवि का यौवन-विमर्श
स्वागत-सहर्ष, हे नवल वर्ष !
स्वागत-सहर्ष, हे नवल वर्ष !
उतरा वनगिरि से सुख-प्रपात
रे मंद-मंद दक्षिणी वात
यामिनी चारु चंद्रिका-स्नात
मंगल संध्या-मंगल प्रभात !
यह नवजीवन का नवोत्कर्ष
स्वागत-स्वागत, हे नवल वर्ष !
--- --- --- --- ---

इस शारद सुषमा में सकाल
जागो, जीवन के स्वर्ण-काल !
नव ध्येय, चाह नव, नवोत्साह, ले द्वेष-प्रेम, संघर्ष-हर्ष
नव-नव भावों का नव उछाह !
इतिहास बना अब विगत वर्ष
रे भेद पुरातन दोष-कोष आ,
नव पल, नव क्षण, दिवस-मास
गूँजे नवयुग का शंख-घोष !!!
नव प्रगति ह्रास, नव अश्रु-ह्रास !
फूलो वन-वन की ढाल-डाल
चमका प्राची में ज्योति-भाल
इस शारद सुषमा में सकाल, जागो मेरे नव उषाः काल !
हो मंगलमय भावी विधान
जाग्रत स्वदेश गौरव महान् !
मंगलमय कण-कण, हृदय, प्राण
नव मंत्र, तंत्र नव, ज्ञान-ध्यान !!
खोलो भविष्य का अंतराल
मेरे नित-नूतन क्रांति-काल !

R.C. Prasad Singh
About the poet

R.C. Prasad Singh

मैथिली और हिन्दी के महाकवि आरसी प्रसाद सिंह (१९ अगस्त १९११ - नवम्बर १९९६) रूप, यौवन और प्रेम के कवि के रूप में विख्यात थे। रचित कवितायेँ •माटिक दीप (mETilIमैथिली काव्य संग्रह) •पूजाक फूल (मैथिली काव्य संग्रह) •सूर्यमुखी (मैथिली काव्य संग्रह) (साहित्य अकादमी प…

View profile & all 20 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like