राष्ट्रगीत

R.C. Prasad SinghR.C. Prasad Singh19 Aug 1911 – 15 Nov 1996

1 min read · 13.6K reads


सारे जग को पथ दिखलाने-
वाला जो धु्रव तारा है।
भारत-भू ने जन्म दिया है,
यह सौभाग्य हमारा है।।
धूप खुली है, खुली हवा है।
सौ रोगों की एक दवा है।
चंदन की खुशबू से भीगा-
भीगा आँचल सारा है।।
जन्म-भूमि से बढ़कर सुंदर,
कौन देश है इस धरती पर।
इसमें जीना भी प्यारा है,
इसमें मरना भी प्यारा है।।
चाहे आँधी शोर मचाए,
चाहे बिजली आँख दिखाए।
हम न झुकेंगे, हम न रुकेंगे,
यही हमारा नारा है।।
पर्वत-पर्वत पाँव बढ़ाता।
सागर की लहरों पर गाता।
आसमान में राह बनाता,
चलता मन-बनजारा है।।
चाँद और मंगल का सपना।
सच होने जाता है अपना।
अमर तिरंगा ध्वज उछालकर
नवयुग ने ललकारा है।।
भारत-भू ने जन्म दिया है
यह सौभाग्य हमारा है।।

 

R.C. Prasad Singh
About the poet

R.C. Prasad Singh

मैथिली और हिन्दी के महाकवि आरसी प्रसाद सिंह (१९ अगस्त १९११ - नवम्बर १९९६) रूप, यौवन और प्रेम के कवि के रूप में विख्यात थे। रचित कवितायेँ •माटिक दीप (mETilIमैथिली काव्य संग्रह) •पूजाक फूल (मैथिली काव्य संग्रह) •सूर्यमुखी (मैथिली काव्य संग्रह) (साहित्य अकादमी प…

View profile & all 20 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like