पशेमाँ हैं तर्क-ए-मोहब्बत के बा'द

Ravish SiddiqiRavish Siddiqi1 Jan 1911 – 1 Jan 1971

1 min read · 12.6K reads

पशेमाँ हैं तर्क-ए-मोहब्बत के बा'द

बढ़ीं उलझनें और फ़ुर्सत के बा'द

अभी तो क़यामत का है आसरा

ख़ुदा जाने क्या हो क़यामत के बा'द

ये हुस्न-ए-ख़ुलूस-ए-शिकायत बजा

मगर क्या रहेगा शिकायत के बा'द

वो हर बार मिलते हैं इस शान से

मिले जिस तरह कोई मुद्दत के बा'द

मोहब्बत से पहले ये आलम न था

कहाँ आ गए हम मोहब्बत के बा'द

'रविश' ये ख़ुश-आहंग रंग-ए-ग़ज़ल

दिल-आवेज़ है रंग-ए-हसरत के बा'द

Ravish Siddiqi
About the poet

Ravish Siddiqi

Ravish Siddiqi (Urdu: روش صدیقی‎, 1911-1971) born Shahid Aziz at Jwalapur in District Saharanpur of Uttar Pradesh on 11 July 1911 was a renowned Urdu Ghazal and Nazm writer whose forte was Romantic Poetry and Patriotic Poetry. A self-educated person he had st…

View profile & all 13 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like