जिसे हाए प्यारे तिरी याद हो

रश्की अज़ीमाबादीरश्की अज़ीमाबादी

1 min read · 12.4K reads

जिसे हाए प्यारे तिरी याद हो

वो कब याद-ए-गुलशन से दिल-शाद हो

यूँ ग़ैरों को देवे तू दाद-ए-सुख़न

और हम पर सदा हाए बेदाद हो

ग़ज़ब है रहें ग़ैर नज़दीक यूँ

अरे दूर हो हम को इरशाद हो

अगर एक दिन आवे वो मेरे घर

तो वीरान घर मेरा आबाद हो

है 'रश्की' जो नाशाद आशिक़ तिरा

भला क्यूँकि तुझ बिन वो दिल-शाद हो

रश्की अज़ीमाबादी
About the poet

रश्की अज़ीमाबादी

उपनाम : 'राश्की अज़ीमाबादी' मूल नाम : नवाब सय्यद मोहम्मद हसन ख़ाँ बहादुर जन्म : अज़ीमाबाद, बिहार निधन : बिहार

View profile & all 4 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like