दिल्ली में गाँव लिए

रामदरश मिश्ररामदरश मिश्र15 Sept 1924

2 min read · 12.4K reads

‘क’ और ‘ख’ गहरे दोस्त थे
दोनों एक ही गाँव की मिट्टी में
खेले थे साथ-साथ
दोनों में गाँव का उल्लास हँसता था, दुख रोता था
दोनों की आँखों में ऋतुओं और त्योहारों की रंगतें तैरती थीं-
उषा की लाली की तरह
दोनों बाज़ारों और मेलों के प्रिय जनरव से
गुज़रते थे साथ-साथ
दोनों साथ-साथ पढ़े थे
गाँव से लेकर दूर-दूर के विद्यालयों में
दोनों के नंगे पांवों में
खुरदरी लंबी, दूरियाँ समाई हुई थीं
दोनों के सिरों पर
सीधा-पिसान की गठरियाँ लदी होती थी

दोनों एक दिन दिल्ली में आ गये-
अच्छे भविष्य की तलाश में
शुरू-शुरू में दिल्ली के परायेपन के दर्द ने
दोनों को और गहरे जोड़ दिया
लेकिन ‘ख’ को धीरे-धीरे लगने लगा कि
उससे ‘क’ का लगाव
ठंडा पड़ता जा रहा है
वह दिल्ली में
उन दोस्तों की तलाश में है
जो ठेठ दिल्ली के हैं
या गाँव से आकर
दिल्ली के होकर रह गये हैं
‘ख’ को लगने लगा कि अब
‘क’ की कविताओं से गाँव बाहर हो रहा है
और वह आधुनिक बनने की प्यास लिये हुए
न जाने क्या-क्या लिख रहा है-
यांत्रिक भाषा-शैली में
और ऐसा लिखने वालों की एक चालाक जमात में
शामिल हो गया है विशेष सदस्य के रूप में

‘ख’ सोचता है वह तो
गाँव से दूर होकर और पास हो गया है
गाँव के बिम्ब
और भी सघनता से आने लगे हैं-
उसकी कविताओं में
वह कभी-कभी अपने पर हँसता है-
अरे बावला
तेरा दोस्त तो गाँव को भूलकर
महानगरी फार्मूलों के सहारे
अंतरराष्ट्रीय हो गया
और तू अभी भी
दिल्ली में गाँव लिये बैठा हुआ है।
-20.7.2014

रामदरश मिश्र
About the poet

रामदरश मिश्र

डॉ॰ रामदरश मिश्र (जन्म: १५ अगस्त, १९२४) हिन्दी के प्रतिष्ठित साहित्यकार हैं। ये जितने समर्थ कवि हैं उतने ही समर्थ उपन्यासकार और कहानीकार भी। इनकी लंबी साहित्य-यात्रा समय के कई मोड़ों से गुजरी है और नित्य नूतनता की छवि को प्राप्त होती गई है। ये किसी वाद के कृत…

View profile & all 6 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीमुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयामैं मोहतरम हुआ तो ज़माने से कट गया— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजप्रतिज्ञाप्रतिज्ञाएँ बहा दो पानी में लड़कीप्रतिज्ञाएँ बहाओ पानी में;— बीरेंद्र चट्टोपाध्याय