ऐ बुझे रंगों की शाम अब तक धुआँ ऐसा न था

Rajinder Manchanda BaniRajinder Manchanda Bani1 Jan 1932 – 1 Jan 1981

1 min read · 12.6K reads

ऐ बुझे रंगों की शाम अब तक धुआँ ऐसा न था

आज घर की छत से देखा आसमाँ ऐसा न था

कब से है गिरते हुए पत्तों का मंज़र आँख में

जाने क्या मौसम है ख़्वाबों का ज़ियाँ ऐसा न था

कोई शय लहरा ही जाती थी फ़सील-ए-शब के पार

दूर उफ़ुक़ में देखना कुछ राएगाँ ऐसा न था

पेड़ थे साए थे पगडंडी थी इक जाती हुई

क्या ये सब कुछ ख़्वाब था सच-मुच यहाँ ऐसा न था

फ़ासला कम करने वाले रास्ते शायद न थे

अब तो लगता है सफ़र ही दरमियाँ ऐसा न था

दिल कि था माइल बहुत वीराँ जज़ीरों की तरफ़

ये हवा ऐसी न थी ये बादबाँ ऐसा न था

कोई गोशा ख़्वाब का सा ढूँड ही लेते थे हम

शहर अपना शहर 'बानी' बे-अमाँ ऐसा न था

Rajinder Manchanda Bani
About the poet

Rajinder Manchanda Bani

Rajinder Manchanda Bani (1932-1981) was an Indian poet. He was born at Multan in 1932. His family migrated to Delhi in 1947 where he died in 1981. He was a Master of Arts in Economics from Punjab University, and a school- teacher. Harf e Moetbar (1972), Hisab…

View profile & all 33 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like