दाएरों के अंदर - नज़्म

रफ़ीआ शबनम आबिदीरफ़ीआ शबनम आबिदी7 Dec 1943

1 min read · 12.4K reads

ज़िंदगी सिमटती है

दाएरों के अंदर ही

कितनी बार बटती है

दाएरों के अंदर ही

दाएरे से होते हैं

कुछ ख़ुतूत मिलते हैं

कुछ ख़ुतूत कटते हैं

ज़ाविए बदलते ही

ज़ाविए बदलते ही

कितनी शक्लें मिटती हैं

कितनी शक्लें बनती हैं

दाएरों के अंदर ही

हम भी साँस लेते हैं

ज़ावियों में जीते हैं

क़ाएदों में हँसते हैं

फैलते हैं शक्लों में

और ख़ुतूत बनते हैं

जब ख़ुतूत कटते हैं

क़ौस क़ौस की सूरत

हम भी फिर सिमटते हैं

हम कि एक नुक़्ता हैं

दाएरों के अंदर ही

घटते बढ़ते रहते हैं

ज़िंदगी सिमटती है

दाएरों के अंदर ही

कितनी बार बटती है

रफ़ीआ शबनम आबिदी
About the poet

रफ़ीआ शबनम आबिदी

उपनाम : 'रफ़िया शबनम आबिदी' मूल नाम : रफ़ीआ शबनम आबिदी जन्म : 07 Dec 1943 LCCN : n84031618

View profile & all 38 Poems / Stories