प्यारी के नयनाँ हैं जैसे कटारे - क़ुली क़ुतुब शाह

क़ुली क़ुतुब शाहक़ुली क़ुतुब शाह

3 min read · 12.4K reads

प्यारी के नयनाँ हैं जैसे कटारे
न सम उस के अंगे कोई हैं धारे

असर तुज मोहब्बत का जिस कूँ चड़ेगा
तेरे लाल बिन उस कूँ कोई न उतारे

दो लोचन हैं तेरे निसंग चोर रावत
ओ नो सूँ दिलेरी न कर सब ही हारे

सुहाता है तुज कूँ गुमाँ होर ग़रूरी
के माते अहे तुज हुस्न के प्यारे

साकियाँ में तू है मिर्ग-नैनी छबेली
सजन तू नहीं होते तुज थे किनारे

अजब चपलख़ाई है तेरी नयन में
के खंजन नमन एक तिल कईं न ठारे

नबी सदक़े ‘कुतबा’ सूँ पद पीवे जम-जम
वो चंद मुख के जिस मुख थे जूती सिंगारे
क़ुली क़ुतुब शाह
About the poet

क़ुली क़ुतुब शाह

View profile & all 20 Poems / Stories

More from क़ुली क़ुतुब शाह

  1. साक़िया आ शराब-ए-नाब कहाँ - क़ुली क़ुतुब शाह

    साक़िया आ शराब-ए-नाब कहाँचंद के प्याले में आफ़ताब कहाँ

    12.4K reads
  2. सब इख़्तियार मेरा तुज हात है प्यारा - क़ुली क़ुतुब शाह

    सब इख़्तियार मेरा तुज हात है प्याराजिस हाल सूँ रखेगा है ओ ख़ुशी हमारा

    12.4K reads
  3. सकी मुख सफ़हे पर तेरे लिखिया राक़िम मलक मिसरा - क़ुली क़ुतुब शाह

    सकी मुख सफ़हे पर तेरे लिखिया राक़िम मलक मिसराख़फी ख़त सूँ लिखिया नाज़ुक तेरे दोनों पलक मिसरा

    12.4K reads
  4. सोने में देखिया के पीता हूँ शराब - क़ुली क़ुतुब शाह

    सोने में देखिया के पीता हूँ शराबआशिक़ाँ का दिल हुआ उस थे कबाब

    12.4K reads
  5. तेरे होटाँ के हुके़ में थे दिला मुंज कूँ दवा - क़ुली क़ुतुब शाह

    तेरे होटाँ के हुके़ में थे दिला मुंज कूँ दवामेरे दर्मां कूँ सदा तेरी शिफ़ा थे है शिफ़ा

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like