शम्मअ़-ए-अन्जुमन - क़तील

katil shifaiक़तील शिफ़ाई24 Dec 1919 – 11 Jul 2001

3 min read · 12.4K reads

तुम्हारी अंजुमन से उठ के दीवाने कहाँ जाते
जो वाबस्ता हुए, तुमसे, वो अफ़साने कहाँ जाते

निकलकर दैरो-काबा से अगर मिलता न मैख़ाना
तो ठुकराए हुए इंसाँ खुदा जाने कहाँ जाते

तुम्हारी बेरुख़ी ने लाज रख ली बादाखाने की
तुम आँखों से पिला देते तो पैमाने कहाँ जाते

चलो अच्छा हुआ काम आ गई दीवानगी अपनी
वगरना हम जमाने-भर को समझाने कहाँ जाते

क़तील अपना मुकद्दर ग़म से बेगाना अगर होता
तो फिर अपने पराए हम से पहचाने कहाँ जाते
katil shifai
About the poet

katil shifai क़तील शिफ़ाई

मुहम्मद औरंगज़ेब या क़तील शिफ़ाई (उर्दू : قتلیل شِفائ ) (24 दिसंबर 1919 - 11 जुलाई 2001) एक पाकिस्तानी उर्दू भाषा के कवि थे। 11 जुलाई 2001 को पाकिस्तान के लाहौर में कतेल शिफाई की मृत्यु हो गई। कविता के 20 से अधिक संग्रह और पाकिस्तानी और भारतीय फिल्मों के लिए…

View profile & all 64 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

दरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलादरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलालेकिन मुझे नसीब से कम भी नहीं मिला— मुनव्वर रानामहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होमहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होआँखों से बहने दीजिए पानी ही क्यूँ न हो— मुनव्वर रानानज़्र-ए-योगेश प्रवीन नज़्र-ए-लखनऊलखनऊ मेरे वतन! ये तुझको आख़िर क्या हुआतेरा चेहरा दिख रहा है दर्द में डूबा हुआ— हिमांशु बाजपेयीमैं इक्कीसवीं सदी का एक दृश्य हूँपत्नी के शव को अकेले कंधे पर ले जाते हुए दाना माँझी को टी.वी. पर देखते हुएमैं बहुत देर तक अपने कंधे के विकल्प ढूँढ़ता रहा— हरीशचंद्र पांडेजूते पर पॉलिश करते हुएजूते पर पॉलिश करते हुएउसके चेहरे पर आई शिकन को पढ़ रहा हूँ— ललन चतुर्वेदीउसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशी