लकीरें

क़मर जहाँ नसीरक़मर जहाँ नसीर

1 min read · 12.4K reads

दुनिया के बखेड़ों से उलझते हुए कल अचानक

मेरी नज़र पड़ी तो देखा कि

ज़िंदगी की हथेली से सारी लकीरें ग़ाएब हो गई हैं

सिवाए एक लकीर के

न छोटी लकीरें न बड़ी

न मद्धम न गहरी

न मुदव्वर और न मुस्तक़ीम

न दोनों हथेलियों को जोड़ कर बनता कोई चाँद

न उन लकीरों की ओट से झाँकता किसी सोहनी का चेहरा

और न ही उन में उलझता किसी महीवाल का दिल

ये कैसी हथेली है

बिल्कुल सपाट

बे-रंग

तितलियों का कोई रंग नहीं इन पे

और यक-लख़्त

मैं ने देखा कि हथेली के सहरा में खड़ी 'उम्र की तन्हा लकीर भी मिटती जा रही थी

और ज़िंदगी

ज़िंदगी के उदास चेहरे पे मैं ने अमलतास की ज़र्दी उतरते देखी

ना-कर्दा जुर्म के बोझ तले सर झुकाए नज़रें चुराती हुई

दबे पाँव खिसकने की तय्यारी करती हुई

उस की आँखों की चमक लम्हा-ब-लम्हा फीकी पड़ती जा रही थी

और तब मैं ने सारी क़ुव्वतें जम' कर के ब्लैक मारकर उठाया

और ज़िंदगी की ख़ाली हथेली पे आड़ी तिरछी बे-ढंगी लेकिन बा-मा'नी और पक्की लकीरें खींचने की ठान ली

क़मर जहाँ नसीर
About the poet

क़मर जहाँ नसीर

जन्म : इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश

View profile & all 22 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like