वियोग-सुख - पुष्पिता

पुष्पितापुष्पिता14 Sept 1960

2 min read · 12.4K reads

तुमसे
छुपाकर जीती हूँ
तुम्हारा वियोग।

आवाज में ही
दवा ले जाती हूँ रूलाई।
लिखने से पहले
शब्दों से खींच लेती हूँ
बिछोह की पीड़ा।

तुम तक
पहुँचने वाले
सूर्य और चन्द्र में
चमकने देती हूँ
तुम्हारा चूमा हुआ प्रेम।

वियोग-संताप को
घोलती हूँ रक्त भीतर
कि आँख में जन्म न ले सकें आँसू।
पुष्पिता
About the poet

पुष्पिता

View profile & all 196 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like