सोन चिरैया - पुष्पिता

पुष्पितापुष्पिता14 Sept 1960

3 min read · 12.4K reads

पोयसी
सूरीनाम की सोन चिरैया
सबाना रेत-माटी से
स्वर्ण को खोद निकालने वाली
मजदूरों से आँख चुरा
चुरा ले जाती है भूगर्भी दमकता स्वर्ण
जैसे किंगफिशर
पानी से चुरा लेता है मछली।

सोन चिरैया पोयसी के
चुराए स्वर्ण के टुकड़ों से
चुराती हैं महिलाएँ स्नेह-स्वर्ण।

अपने प्रवासी प्रिय की
मन की अँगूठी के लिए
हीरे की सगाई-अँगूठी
एक जगमगाती धवल तारिका।
पुष्पिता
About the poet

पुष्पिता

View profile & all 196 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like