शब्दाशीष - पुष्पिता

पुष्पितापुष्पिता14 Sept 1960

3 min read · 12.4K reads

मैं
तुम्हारे ओठों का वाक्य हूँ
ह्रदय की भाषा का सर्वांग
तुम्हारे स्पर्श ने रची है
प्यार की देह
जो बोलती है मेरे भीतर
तुम्हारे ही शब्द बनकर

आँसू
पोंछते हैं अकेलेपन के निशान
कि कल को कहीं
तुम्हारे साथ होने पर भी
लौट न पड़े अकेलापन।

आँसू की स्याही से
शब्दों में रचती हूँ ईश्वर
और अपने ईश्वर में
गढ़ती हूँ आस्था का ईश्वर
जिसकी धड़कनों के भीतर
सुना है ईश्वर का संदेश
प्रेम के शब्दों में …।
पुष्पिता
About the poet

पुष्पिता

View profile & all 196 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like