शब्द-सच - पुष्पिता

पुष्पितापुष्पिता14 Sept 1960

3 min read · 12.4K reads

तुम्हारे शब्द
भावना की स्वर्णिम गिन्नी हैं
ह्रदय के टकसाल में निर्मित
प्रेम के
एक ही सिक्के हैं हम दोनों
जिसकी
पहचान और धातु एक है।
अपने संबंधों के लिए
रची है मैंने
एक अनूठी भाषा
जिसके शब्द
रातों के एकांत
और नींद के सपनों ने रचे हैं
अपना प्रेम
अलौकिक प्रणय नदी का
लौकिक तट
प्रणय की पूर्णिमा का
सौंदर्यबोधी चाँद
मन-भीतर पिघल कर
रुपहला समुद्र बन कर
समा जाता है
आँखों की पृथ्वी में
अपनी जगह बनाते हुए
महासागर की तरह...।
पुष्पिता
About the poet

पुष्पिता

View profile & all 196 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like