शब्द-बैकुंठ - पुष्पिता

पुष्पितापुष्पिता14 Sept 1960

3 min read · 12.4K reads

बादल
चुप होकर बरसते हैं
मन-भीतर
स्मृति की तरह।

सुगंध
मौन होकर चूमती है
प्राण-अंतस
साँसों की तरह।

उमंग
तितली-सा स्पर्श करती है
मन को
स्वप्न-स्मृति की तरह।

विदेश प्रवास की
कड़ी धूप में
साथ रहती है
प्रणय-परछाईं।

सितारे
अपने वक्ष में
छुपाए रखते हैं प्रणय-रहस्य
फिर भी
आत्मा जानती है
शब्दों के बैकुंठ में है
प्रेम का अमृत।
पुष्पिता
About the poet

पुष्पिता

View profile & all 196 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like