मृत्यु से लड़ती है - पुष्पिता

पुष्पितापुष्पिता14 Sept 1960

2 min read · 12.4K reads

माँ
जीवन भर
लड़ती है मृत्यु से

मृत्यु
सिर्फ देह की ही
नहीं होती है
बल्कि
जब भूख
      फसल
      घर
      जीवन
      अपने आदमी
      और बच्चों की
हर जरूरत के लिए
लड़ रही होती है माँ
तब भी
मृत्यु से लड़ रही होती है माँ

माँ
जीवन भर
लड़ती है मृत्यु से।
पुष्पिता
About the poet

पुष्पिता

View profile & all 196 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like