मौन ध्वनि - पुष्पिता

पुष्पितापुष्पिता14 Sept 1960

3 min read · 12.4K reads

सारी विध्वंसात्मक
कोशिशों के बावजूद
मेरे वक्ष का कोई शब्द
बिगड़ नहीं पाएगा।

अनुपस्थिति में भी
धड़कनें सुनेंगी सही-सही
शब्दों की सार्थक अनुगूँज

बिना क्षितिज के दिवस होंगे
न सुबह होगी
न शाम होगी
चिड़ियों की पुकार में
घुलेंगे प्रेम के शब्द
उठाएँगे तुम्हें
तुम्हारे सर्वस्व के साथ
सर्वस्व के लिए।

चह-चह में गूँजेगी राग-भैरवी
न ओस...
न आवाज...
लेकिन मेरा मौन रहेगा प्रेम के साथ
प्रेम की तरह चुप
अंतहीन रिक्तता को भरने के लिए।
पुष्पिता
About the poet

पुष्पिता

View profile & all 196 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like