जन्मदिन - पुष्पिता

पुष्पितापुष्पिता14 Sept 1960

4 min read · 12.4K reads

जन्मदिन
दिलाते हैं याद
उम्र के घटने की

कम करते हैं सपनों की उम्र
छीन लेते हैं कुछ इच्छाएँ
भर देते हैं न भरने वाला उम्र का खालीपन
चलते हुए पाँव
पूरी करते हैं उम्र की परिक्रमा प्रतिवर्ष।

आँखें मढ़ना चाहती हैं
अपनों के चेहरे पर आत्मीयता का हर्ष
जो वर्ष भर में घिस जाता है स्वार्थों की रगड़ से

जन्मदिन के अवसर पर
मुस्कराहट पी लेना चाहती है खुशी
शुभकामना देने वाले हर हँसते हुए चेहरे से
जबकि ओंठ जानते हैं मुस्की का खोखलापन।

जन्मदिन के उत्सव पर
हाथ मिलाते समय
हथेलियाँ हथेलियों में
सिमट समाकर भूल जाना चाहती हैं
संपूर्ण क्लेश द्धेष ईर्ष्या और भेदी मन-मुटाव
जबकि जानती हैं
मिलने भर के पल का है यह क्षण भर का मिलन
एक विस्मृति में बदलने के लिए।
पुष्पिता
About the poet

पुष्पिता

View profile & all 196 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like