छुअन - पुष्पिता

पुष्पितापुष्पिता14 Sept 1960

2 min read · 12.4K reads

प्रेम
घुलता है
द्रव्य की तरह
पिघलता है

राग-प्रार्थना में
लिप्त जाती है आत्मा।

मुँदी पलकों के भीतर
प्रेम का ईश्वर
जुड़े हाथों के भीतर
हाथ जोड़े है
प्रेम।

प्रेम में
बगैर संकेत के
देह से परे हो जाती है देह।

रेखा की तरह
मिट जाती है देह
और अनुभव होती है
आत्मा की छुअन।
पुष्पिता
About the poet

पुष्पिता

View profile & all 196 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like