बच्चों के खेल - पुष्पिता

पुष्पितापुष्पिता14 Sept 1960

3 min read · 12.4K reads

बच्चे
देखे गए सपनों से
निकालते हैं नए सपने
जैसे
उसी कपड़े से निकालते हैं धागा
फटे के रफू के लिए।

बच्चे
मोर पंख में
देखते हैं मोर
और पिता में परमपिता।

पिता ही परमेश्वर
और माँ सर्वस्व।

कागज़ की
हवाई जहाज की फूँक उड़ान में
उड़ते देखते हैं अपने स्वप्नों का जहाज।

रेत के घरौंदे में
देखते हैं अपना पूरा घर।

वे
खेल-खेल में
खेलते हैं जीवन
और
हम सब
जीवन में खेलते हैं खेल।
पुष्पिता
About the poet

पुष्पिता

View profile & all 196 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like