अग्निगर्भी शक्ति - पुष्पिता

पुष्पितापुष्पिता14 Sept 1960

3 min read · 12.4K reads

धूप में
बढ़ाती हूँ
अपनी आत्मा की अग्निगर्भी दीप्ति
तुम तक पहुँचती हूँ तुम्हारे लिए।

अक्षय प्रणय प्रकाश
तुम्हारी मन-खिड़की से
पहुँचता होगा निकट से निकटतर
कि नैकट्य की
नूतन परिभाषाएँ रचती होंगी
तुम्हारी अतृप्त आत्मा।

वृक्ष को सौंपती हूँ
वृक्ष की अंतस अनुभूतियाँ
अपनी धड़कती आकांक्षाएँ
जो तुम तक
मेघदूत बन
पहुँचता है
गहरी आधी रात गए।
पुष्पिता
About the poet

पुष्पिता

View profile & all 196 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like