उस दिन से
नहीं सुनी किसी ने
जोगनी की आवाज़
उस अँधेरे-छोटे कमरे में जब
कोई नोचता है उसकी देह
तो जोगनी
सामने की दीवार पर टंगी
बाबा की तस्वीर में खो जाती है
बरसों पुरानी फ्रेम से घिरे बाबा
जाने कब से बीड़ी फूंक रहे हैं उस तस्वीर में

परत-दर-परतउघारता हूँ अंतस
कपाल के मूल में धंसी आँखों सेझांकता उनका जीवन दर्शन
दो शामनाश्ते की प्लेट की जबरन अनदेखी के बाद भी
कनपटी परचिपके बालों से टपकता ठंडा पानी
बाबा को घर पहुंचाते वक़्तमैं जान जाता हूँ कि