आतंक, श्रद्धा और डर - पुष्पेन्द्र फाल्गुन

पुष्पेन्द्र फाल्गुनपुष्पेन्द्र फाल्गुन13 Sept 1974

5 min read · 12.4K reads


लादेन मारा गया
सत्य साईं मर गए
दोनों ही मोस्ट वांटेड थे और रहेंगे
आतंक से श्रद्धा पैदा होती है
और श्रद्धा का आतंक इंसान को कभी उबरने नहीं देता

लादेन ने आतंक से श्रद्धा पैदा की
सत्य साईं ने श्रद्धा से आतंक फैलाया
दोनों ही इंसानियत के दुश्मन थे
दोनों ही मर चुके
लेकिन डरे हुए इंसान
मरे हुओं को
कभी मरने नहीं देते
अपने डर के वलय में संजोकर रखते हैं उन्हें
ताकि उनका डर
डर न लगे
श्रद्धा लगे, आस्था लगे, हौसला लगे, प्रेरणा लगे
डरे हुए इंसान
इंसानियत के सबसे बड़े दुश्मन हैं
लादेन और सत्य साईं से भी बड़े दुश्मन
डरे हुए इंसान
अतीत में रोप चुके हैं
और आगम में भी रोपेंगे अपना-अपना डर
इंसानियत का भविष्य
बचेगा तभी, जब
डरे हुए इंसान
मार चुकेंगे अपना-अपना डर
इंसानियत नहीं बचेगी
यदि एक भी डरा हुआ इंसान
मर जाए अपने डर समेत
पुष्पेन्द्र फाल्गुन
About the poet

पुष्पेन्द्र फाल्गुन

View profile & all 15 Poems / Stories