व्यथा-कथा - पुरुषोत्तम सत्यप्रेमी

पुरुषोत्तम सत्यप्रेमीपुरुषोत्तम सत्यप्रेमी

6 min read · 12.4K reads

समय-समर की
व्यथा-कथा क्या सुनायें
बरामदे में टंगे पिंजरे के तोते-सा क्या दुहरायें
साथी छूट गये सब
जीवन-वृत्त बनाते
यह जीवन भी लुटता जाता है
अपने ही हाथों
अरमानों की चिता सजाते
अंगुलियों पर गिन-गिन कर
अजपा जाप-सी दोहराई गयी बातें
रहती हैं मिलती-ख़ुशहाली के बहाने

सनातन संस्कृति-सभ्यता की गरिमा
आश्वासनों की जूठन
धरती की कोख कुरेदती
बनती बड़ा-सा गड्ढा
गिट्टी पीसने की मशीन-सी
भूख—
दिन-रात पीसती पसली-पसली
अँधेरी गलियों में रेंगती
बच्चों-सी आँख मिचौली खेलती
जलते रबर के टायर-सा
कसैला धुआँ छोड़ती ग़रीबी
आस-पास मँडराती है मचली-मचली
बाँझ बस्ती में

यहाँ-वहाँ उग आयीं कुछ झोपड़ियाँ
गाँवों में धुत पड़ी मानव आकृतियाँ
जिनकी हथेली की रेखाएँ भी चुप
आँखों में सुरंग-सा अँधेरा घुप्प
सहते रहे जो सदियों का सन्ताप
तन पर, मन पर शास्त्र-शस्त्र के अनन्त घाव
योजनाओं के परनालों में करोड़ों का स्राव
फिर भी ये
जहाँ के तहाँ खड़े हैं
निर्माण में सीना तानकर अड़े हैं
कविताओं की देगची में पकाये भात की
खुरचन बचाओ
आक्रोश-से तनी नंगी बाँहों को न्याय
दिलाओ
इनकी व्यथा-कथा के गीत ही न गाओ
बस गीत ही न गाओ
मीत बनाओ— मीत बनाओ!
पुरुषोत्तम सत्यप्रेमी
About the poet

पुरुषोत्तम सत्यप्रेमी

View profile & all 5 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीमुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयामैं मोहतरम हुआ तो ज़माने से कट गया— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजप्रतिज्ञाप्रतिज्ञाएँ बहा दो पानी में लड़कीप्रतिज्ञाएँ बहाओ पानी में;— बीरेंद्र चट्टोपाध्याय