माया में मन - पूर्णिमा वर्मन

पूर्णिमा वर्मनपूर्णिमा वर्मन27 Sept 1955

2 min read · 12.4K reads

दिन भर गठरी
कौन रखाए
माया में मन कौन रमाए
दुनिया ये आनी जानी है
ज्ञानी कहते हैं फ़ानी है
चलाचली का-
खेला है तो
जग में डेरा कौन बनाए
माया में मन कौन रमाए
कुछ न जोड़े संत फ़कीरा
बेघर फिरती रानी मीरा
जिस समरिधि में-
इतनी पीड़ा
उसका बोझा कौन उठाए
माया में मन कौन रमाए
पूर्णिमा वर्मन
About the poet

पूर्णिमा वर्मन

View profile & all 22 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like