कोयलिया बोली - पूर्णिमा वर्मन

पूर्णिमा वर्मनपूर्णिमा वर्मन27 Sept 1955

2 min read · 12.4K reads

शहर की हवाओं में
कैसी आवाज़ें हैं
लगता है
गाँवों में कोयलिया बोली
नीलापन हँसता है
तारों में
फँसता है
गगन की घटाओं में
कैसी रचनाएँ हैं
लगता है
धरती पर फगुनाई होली
सड़कों पर नीम झरी
मौसम की
उड़ी परी
धरती के आँचल में
हरियल मनुहारें हैं
लगता है
यादों ने कोई गाँठ खोली
पूर्णिमा वर्मन
About the poet

पूर्णिमा वर्मन

View profile & all 22 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like