आसमान पर बिंदी - पूर्णिमा वर्मन

पूर्णिमा वर्मनपूर्णिमा वर्मन27 Sept 1955

4 min read · 12.4K reads

बिंदी जो कभी थी एक बूंद रक्त
होती गई बड़ी समय के साथ
इतनी बड़ी कि
औरत ने उसे उतारा
और टांग दिया आसमान पर
सूरज की तरह
अब वह सूरज उसकी राहों को
रोशन करता है

हंसुली बरसों तक
जो लटकी रही गले में
अचानक एक दिन इतनी भारी लगी
कि
औरत ने उसे उतारा
और टांग दिया आसमान पर
चांद की तरह
ओह मन ऐसा शीतल हुआ कि
जैसे चंद्रकिरण समा गई हो
भीतर तक

किसी को पता नहीं चला
समय के साथ
औरत हो गई कितनी ऊंची
कि अपनी ही बिंदी अपनी ही हंसुली
आसमान पर टांग
अपनी राह खोज ली उसने
खोज ली अपनी शांति

लोग नहीं जानते
जो दूसरों के लिये खटने वाले
अपना भी कर सकते हैं कायापलट!
पूर्णिमा वर्मन
About the poet

पूर्णिमा वर्मन

View profile & all 22 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like