संकेत की कोमल भाषा - पूनम अरोड़ा श्री श्री

पूनम अरोड़ा श्री श्रीपूनम अरोड़ा श्री श्री26 Sept 1979

4 min read · 12.4K reads

कितना अंतर होता है
आर्द्र अम्बर की ज्योत्स्ना
और टूटे सितारे की अंतिम दृष्टि में?

हृदय प्रेम के धवल घर्षण की
सूक्ष्मतम ध्वनि भी हो जाता
तो भी कभी न सुन पाता
मेरे उन्मुक्त वक्षों पर निद्रालीन तितली का स्वप्न स्वर.

रात्रि किसी पहर
मेरी रखवाली करती तुम्हारी प्रेतछाया
सड़क का हर शोर
सलीके से छुपा लेती है अपने जनेऊ के पास.

और मसहरी किनारे रखा
पानी से भरा तांबे का लोटा
दो तैरती रूहों की हल्की सी हलचल से जब जाग जाता
तो ऊंघते हुए भींच लेता आँखे.

मैं खाते हुए गुलकंद का पान
इलायची रख देती थी तुम्हारी कत्थई जिह्वा पर.

यही संकेत था
जनेऊ और मेरी चाँदी के कमरबंद की उलझन का.
पूनम अरोड़ा श्री श्री
About the poet

पूनम अरोड़ा श्री श्री

View profile & all 25 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like