समुद्री लोरी - पूनम अरोड़ा श्री श्री

पूनम अरोड़ा श्री श्रीपूनम अरोड़ा श्री श्री26 Sept 1979

3 min read · 12.4K reads

एक रात के अलाव से जो लावा निकला था.
उसने अबोध स्त्री के माथे पर शिशु उगा दिया.

शिशु जब-जब रोया
अकेला रोया.

अबोध स्त्री के हाथ अपरिपक्व थे और स्तन सूखे.
किसी बहरूपिये ने एक रात एक लम्बी नींद स्त्री के हाथ पर रख एक गीत गया.

शिशु किलकारी मारने लगा.
देवताओं ने चुपचाप सृष्टि में तारों वाली रात बना दी.

गीत गूँजता रहा सदियों तक.
अबोध स्त्रियाँ जनती रहीं कल्पनाओं के शिशु. और बहरूपिये पिता सुनाते रहे समुद्री लोरियाँ.
पूनम अरोड़ा श्री श्री
About the poet

पूनम अरोड़ा श्री श्री

View profile & all 25 Poems / Stories