मेरे भीतर कई समंदर - पृथ्वी पाल रैणा

पृथ्वी पाल रैणापृथ्वी पाल रैणा26 Sept 1949

3 min read · 12.4K reads

चल पड़ी आँधियाँ विचारों की,
ख़ौफ फिर सर पे चढ़ के डोलेगा।
जैसे तैसे बचा के रक्खा था,
चैन सारा लुटा के दम लेगा।
कितना मजबूर हूँ कि ख़ुद के लिए,
एक पल का सुकून दूभर है।
दिल पे यूँ हो रहा जगत हावी,
मुझ को खुद में मिला के दम लेगा।
हौसला पस्त, सोच भी बेदम,
किसको मालूम था कि यह होगा;
आज जो बेबसी का आलम है,
मेरी हस्ती मिटा के दम लेगा।
ग़म छुपाने से कम नहीं होते
मेरे भीतर कई समन्दर हैं
सब्र के इतने इम्तिहाँ होंगे
वक़्त चूलें हिला के दम लेगा |
पृथ्वी पाल रैणा
About the poet

पृथ्वी पाल रैणा

View profile & all 39 Poems / Stories