ढोंग रचो या भ्रम पालो - पृथ्वी पाल रैणा

पृथ्वी पाल रैणापृथ्वी पाल रैणा26 Sept 1949

3 min read · 12.4K reads

ढोंग रचो या भ्रम पालो
सब खुद को झुठलाने जैसा है।
जग के इस दीवानेपन से क्या होगा।
सोचो इसके पार कहाँ जाना है?,
जग के दलदल का तो कोई छोर नहीं।
जो घुटनों तक डूब चुका हो-
इस दलदल में, और धंसेगा।
अहंकार का बोझ तो बढ़ता ही जाता है।
हाथ-पांव की हर कोशिश भारी पड़ती है।
खुद को खो देना ही मात्र उपाय है।
पार नहीं करना-
केवल ऊपर उठना है।
यही सत्य है,
इसे समझना ही पड़ता है।
मानो न मानो जीवन का सार यही है-
अहंकार से भारी कोई दण्ड नहीं-
जो हमने खुद अपने को दे रखा है।
पृथ्वी पाल रैणा
About the poet

पृथ्वी पाल रैणा

View profile & all 39 Poems / Stories