ईश्वर और मनुष्य के बीच बेतुकी कविताएं-2 - प्रियदर्शन

प्रियदर्शनप्रियदर्शन24 Sept 1968

6 min read · 12.4K reads

हममें से कुछ ऐसे भी हैं जो भगवान बनने की कोशिश में कुछ बेहतर इंसान बन गए।
हालांकि इससे यह साबित नहीं होता कि जो भगवान बनना चाहते हैं, वे बेहतर मनुष्य बनना चाहते हैं
अक्सर भगवान होने की हमारी कामना के पीछे उसकी बेशुमार ताकत का खयाल होता है
दरअसल यह ताकत है जो भगवान को भी बनाती है और इंसान को भी दौड़ाती है।
ताकत हो तभी आप दूसरों को दुख दर्द दे भी सकते हैं और उन्हें दूर भी कर सकते हैं।
इस लिहाज से लगता है कि ताकत सबसे बड़ी चीज़ है।
ताकत हो तो आदमी कुछ भी कर सकता है
सीधे भगवान बन सकता है।
लेकिन ऐसा होता नहीं।
ताकत हासिल कर भगवान बनने निकला आदमी जानवर या हैवान ही बन पाता है।
यानी ताकत इंसान को इंसान भी नहीं रहने देती।
ताकत की ख्वाहिशें जैसे ख़त्म ही नहीं होतीं
वह हर जगह छा जाती है, हर चीज़ पर हावी हो जाती है।
बुद्धि पर, विवेक पर, जीवन की किसी भी दूसरी कसौटी पर।
यानी ठीक से नतीजा निकालें तो हम पाते हैं कि ताकत से आदमी उठता कम गिरता ज़्यादा है।
दरअसल जब वह इस ताकत की व्यर्थता समझ जाता है तो ज़्यादा बेहतर आदमी होता है
और
ज़्यादा बेहतर आदमी होता है तो देवता कहलाने लगता है।
प्रियदर्शन
About the poet

प्रियदर्शन

View profile & all 60 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी