तिरस्कार करने पर - प्रेमशंकर रघुवंशी

प्रेमशंकर रघुवंशीप्रेमशंकर रघुवंशी8 Sept 1936 – 21 Sept 2016

2 min read · 12.4K reads

तिरस्कार करने पर बोलो क्या पाओगे
नफ़रत की भाषा में कब तक गा पाओगे ?

ख़ुद के ही हाथों क्यों ख़ुद को ही मार रहे
बिना किए काम धाम ख़ुद से ही हार रहे
ओछी इस हरकत में कब तक रह पाओगे ?

जिस जिसने तन मन में अहंकार ओढ़ा है
उस उसने जीवन के घट का रस फ़ोड़ा है
रोप रहे यदि बबूल आम कहाँ खाओगे ?
प्रेमशंकर रघुवंशी
About the poet

प्रेमशंकर रघुवंशी

View profile & all 70 Poems / Stories