स्त्री - प्रेमशंकर रघुवंशी

प्रेमशंकर रघुवंशीप्रेमशंकर रघुवंशी8 Sept 1936 – 21 Sept 2016

3 min read · 12.4K reads

अपने ही मर्द द्वारा
बनाया गया पत्थर उसे

अपने ही मर्द ने
छोड़ दिया
जानवरों के बीच वन में

किया गया उसे
अपने ही मर्द के सम्मुख नग्न
देखा गया अपने ही मर्दों द्नारा
निर्वस्त्र होते उसे

हर बार उसकी ही छाती पर
होते रहे युद्ध
हर बार वही वही
होती रही आहत

हर बार लाया गया
हरम तक उसे
और परोसी गई हर बार
व्यंजनों की तरह वही
हर वक़्त. . .हर जगह।
प्रेमशंकर रघुवंशी
About the poet

प्रेमशंकर रघुवंशी

View profile & all 70 Poems / Stories