पीकता हुआ - प्रेमशंकर रघुवंशी

प्रेमशंकर रघुवंशीप्रेमशंकर रघुवंशी8 Sept 1936 – 21 Sept 2016

2 min read · 12.4K reads

पात-पात झरते पेड़ का
धीरे-धीरे ठूँठ बन जाना
उजाड़ देता परिवेश
मकड़ियों के टूटे-फूटे जाले ही
हिलते रहते हवा में वहाँ

सब-कुछ खोकर
एक पक्के विश्वास के साथ पीकता
रोम-रोम से
गुदगुदाने की प्रतीक्षा में
पतियाता जाता
और तब किसलयों के स्वरों में
भर लेता
गिलहरियों की टिहकारियाँ
और पंछियों का संगीत।
प्रेमशंकर रघुवंशी
About the poet

प्रेमशंकर रघुवंशी

View profile & all 70 Poems / Stories