हाँ, सिर्फ़ हाँ होता - प्रेमशंकर रघुवंशी

प्रेमशंकर रघुवंशीप्रेमशंकर रघुवंशी8 Sept 1936 – 21 Sept 2016

2 min read · 12.4K reads

जहाँ-जहाँ भी
खड़ा होता हाँ

अखण्ड प्रतीक की तरह
पूरा का पूरा साबुत होता

हाँ, सिर्फ़ हाँ होता
सिवाय इसके नहीं होता कुछ

अब बराय मेहरबानी
यह मत पूछना
कि वह

अलग-अलग
जगहों पर
क्यों क्या होता है !!
प्रेमशंकर रघुवंशी
About the poet

प्रेमशंकर रघुवंशी

View profile & all 70 Poems / Stories