ऐसा लगता है, पता नहीं कैसा लगता है - प्रेमशंकर रघुवंशी

प्रेमशंकर रघुवंशीप्रेमशंकर रघुवंशी8 Sept 1936 – 21 Sept 2016

2 min read · 12.4K reads


ऐसा लगता है, पता नहीं कैसा लगता है


सुख सूना-सूना सा लगता है
दुःख दूना-दूना सा लगता है
मन ऊना-ऊना सा लगता है

शाम पांच का वक़्त
छह का लगता है
ऐसा लगता है
पता नहीं कैसा लगता है

ज्ञानी कहते हैं--
जो जैसा, वो वैसा लगता है
--उसको कैसे जानें, जो ऐसा लगता है?
रोज़ डूबता दिन, जैसे का तैसा लगता है.
प्रेमशंकर रघुवंशी
About the poet

प्रेमशंकर रघुवंशी

View profile & all 70 Poems / Stories